प्रयागराज में मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) की B-Tech छात्रा से रेप के आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए। पता चला कि वह छात्रा से दरिंदगी की प्लानिंग उसने तीन दिन पहले ही कर ली थी। इसके तहत 6 अगस्त
.
जेल भेजे जाने से पहले आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर से पुलिस ने डिटेल इंटरोगेशन किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पहले तो वह खुद को बेगुनाह बताता रहा। हालांकि गहनता से पूछताछ में कहानी बयां कर दी। अपना जुर्म कबूल करते हुए कहने लगा कि उससे गलती हो गई।

जब पुलिस ने उससे छात्रा के मोबाइल में Snapchat इंस्टॉल कराने के बाबत सवाल पूछा तो वह शांत हो गया। यह पूछने पर भी उसने कोई जवाब नहीं दिया कि अगर घटना अचानक हुई तो वह छात्रा को पढ़ाने के बहाने अपने आवास पर क्यों ले गया।
उधर छात्रा ने पुलिस को अपने बयान में बताया, 06.08.2026 को मेरे माता-पिता के वापस जाने के बाद अचानक प्रोफेसर का बर्ताव बदल गया। उन्होंने मुझे Snapchatस इंस्टॉल करने को कहा। पूछने पर बोले, तुम्हें रात में पढ़ाई से संबंधित कोई doubt हो तो इस पर पूछ लेना। यह भी बोला कि रात में फोन बिली रहने पर पत्नी शक करती थी। इसके बाद वह पर्सनल कमेंट करने के साथ ही अश्लील मैसेज भेजने लगा।
इसलिए डाउनलोड कराया एप
उधर पुलिस ने जब उससे छात्रा के बयान के बाबत सख्ती से पूछताछ की ताे उसने बताया कि Snapchat में चैट कुछ देर बाद ऑटो डिलीट हो जाते हैं। इसीलिए उसने छात्रा के मोबाइल पर इसे इंस्टॉल कराया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने जब उसका मोबाइल चेक किया तो उसमें छात्रा से किए गए उसके चैट गायब मिले।
इसके बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दोपहर बाद उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां रिमांड मंजूर होते ही उसे जेल भेज दिया गया।
प्रारंभिक जांच के बाद निलंबन
उधर इस मामले को पूरी गंभीरता से लेते हुए एमएनएनआईटी प्रशासन ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर काे निलंबित कर दिया। संस्थान की ओर से पीआरओ मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में डिपार्टमेंटल इनक्वायरी कराई जा रही है।

यह है पूरा मामला
यह घटना नौ अगस्त की है। उड़ीसा की रहने वाली पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया बताया- मैं बीटेक में पढ़ती हूं। एक साल पहले प्रोफेसर सौगातो राय मुझे पढ़ाते थे। छुटि्टयों में मेरे घरवाले यहां आ गए। कॉलेज के गेस्ट हाउस में रुके थे।
एक दिन हम सभी लोग खाना खा रहे थे। तभी प्रोफेसर सौगातो राय भी वहां आ गए। वह मेरे घरवालों के पास आया और बोला कि आपकी बेटी को मैं पढ़ाता हूं। तब मेरी मां ने प्रोफेसर से पढ़ाई में मदद करने की बात कही थी। उस समय प्रोफेसर सौगातो राय ने कहा कि मैं मदद करुंगा। मगर मैं अपने केबिन में नहीं पढ़ा सकता। वहां पढ़ाऊंगा तो लोग गलत आरोप लगाएंगे। यह मेरे फ्लैट पर आए तो मैं पढ़ा सकता हूं।
इसके बाद मेरे पिता ने भी सौगातो राय से बात की। उसे डिनर पर बुलाया। इसके बाद मैं उसके पास पढ़ने जाने लगी। 6 अगस्त को मेरे घरवाले चले गए। इसके बाद आरोपी प्रोफेसर ने स्नैप चैट से बात करना शुरू कर दिया। अश्लील बातें करने लगा।
उसने मुझसे कहा कि वह मुझे गले लगाना चाहता है। 9 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे मैं हॉस्टल से लाइब्रेरी जा रही थी। रास्ते में आरोपी प्रोफेसर ने रोक लिया। उसने मुझसे पूछा कि कहां जा रही हो? मैंने जवाब दिया कि लाइब्रेरी तो कहने लगा कि केबिन में आने को कहा। फिर बोला कि मेरे कमरे में आओ। वहीं तुम्हें पढ़ाएंगे।
आवास पर बुलाकर रेप किया, फेल करने की धमकी दी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मैं पैदल उसके आवास पर पहुंची। यहां उसने मुझसे कहा कि बेड पर बैठ जाओ। आज यहीं पढ़ाएंगे। मैं बैठी तो वह मुझे छूने लगा। मैंने कहा कि तुम शादीशुदा हो। मैं आपकी स्टूडेंट हूं। आप ऐसा बिहैव नहीं कर सकते। मैंने विरोध किया और उठकर जाने लगी। तभी उसने मुझे धक्का देकर बेड पर गिरा दिया। मेरे कपड़े फाड़ दिए। मेरे साथ रेप किया। किसी तरह मैं भागकर अपने घर पहुंची।
आरोपी कोलकाता का रहने वाला, 3 साल से MNNIT तैनात रेप का आरोपी प्रोफेसर सौगातो राय कोलकाता का रहने वाला है। पत्नी कोलकाता में ही रहती है। वह तीन साल से यानी नवंबर 2023 से MNNIT में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर है। पश्चिम बंगाल से ही गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी से बीटेक किया है। इसके बाद IIT धनबाद से एमटेक और फिर वहीं से पीएचडी भी की। आरोपी ने वायरलेस सेंसर नेटवर्क और अनमैंड एरियल वेहिकल एडेड कम्युनिकेशन में रिसर्च किया है।