Sorting by

×




रायबरेली में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर चलाए गए प्रवर्तन अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। निरीक्षक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में टीम ने सदर तहसील के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के ग्राम घाटमपुर और बसिंगवा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों और संदिग्ध घरों पर छापा मारा। इस दौरान कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब और 300 किलोग्राम लहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ और कच्ची शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पिछले महीने 600 लीटर से अधिक अवैध कच्ची शराब बरामद की गई थी, जबकि 2000 क्विंटल से अधिक लहन नष्ट किया गया था। सर्किल 1, 2, 3 और 4 के तहत विभिन्न स्थानों से लगातार कच्ची शराब बनने की सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मिलकर लगातार छापेमारी और कार्रवाई की। इस पूरी कार्रवाई के दौरान अवैध कच्ची शराब बनाने के आरोप में एक दर्जन से अधिक लोगों को जेल भेजा गया है, जिनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *