Sorting by

×




फिरोजाबाद। भागलपुर और अहमदाबाद के बीच चलने वाली नई अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का टूंडला जंक्शन पर ठहराव निर्धारित किया गया है। ट्रेन संख्या 19423/19424 का नियमित संचालन 26 अगस्त 2026 से शुरू होगा। इस ठहराव से टूंडला, फिरोजाबाद, जलेसर, एत्मादपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अहमदाबाद, कोटा, राजस्थान और गुजरात के विभिन्न शहरों के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर शिवम शर्मा के अनुसार, यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और राजस्थान होते हुए गुजरात पहुंचेगी। इसके प्रमुख ठहरावों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूंडला, आगरा ईदगाह, बयाना, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रतलाम, दाहोद, गोधरा, छायापुरी और आनंद शामिल हैं। अहमदाबाद से यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार शाम 6:30 बजे रवाना होकर गुरुवार सुबह 10:40 बजे टूंडला पहुंचेगी। वहीं, भागलपुर से यह प्रत्येक शुक्रवार शाम 4:45 बजे चलकर शनिवार सुबह 11:25 बजे टूंडला पहुंचेगी। टूंडला में इस ट्रेन के ठहराव से गुजरात और राजस्थान आने-जाने वाले व्यापारियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि सीधी रेल सेवा मिलने से व्यापारिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने अमृत भारत एक्सप्रेस के टूंडला ठहराव को क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने इस पहल के लिए रेल मंत्रालय और रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री गौतम ने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस के ठहराव से टूंडला को देश के प्रमुख शहरों से बेहतर रेल संपर्क मिलेगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में आधुनिक एवं सुविधाजनक रेल सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है, जिससे अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें सामान्य और मध्यम वर्ग के यात्रियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा को सुविधाजनक बना रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *