Responsive Menu
Add more content here...

Sorting by

×




अमेठी में ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के तत्वावधान में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक विकास और सकारात्मक नेतृत्व के प्रति प्रेरित करना रहा। संगोष्ठी की शुरुआत अतिथियों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी अमेठी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामशरण मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि जिला युवा अधिकारी सुधीर पांडेय ने आयोजक की भूमिका निभाई। राष्ट्रभक्ति और त्याग का प्रतीक बताया मुख्य अतिथि डॉ. रामशरण मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और साहस का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ‘मेरा युवा भारत’ युवाओं को ऐसा मंच दे रहा है, जहां वे महान विचारकों से प्रेरणा लेकर अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को विकसित भारत के निर्माण में लगा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। योजनाओं की दी जानकारी जिला युवा अधिकारी सुधीर पांडेय ने संगठन की आगामी गतिविधियों और युवाओं के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं का सशक्तिकरण ही देश का वास्तविक सशक्तिकरण है और उनकी भागीदारी से ही समाज व राष्ट्र मजबूत बनेगा। बड़ी संख्या में युवा रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रियम त्रिपाठी, अतुल, शिवानी, आकाश, सर्वेश विक्रम सिंह, प्रांशु शुक्ला, जन्मेजय तिवारी, अमर प्रताप सिंह, अर्चना पांडे, शालू कुमारी, अभय शर्मा, शिवानी गुप्ता, रीता देवी, विकास गुप्ता, ज्योति सिंह और अंजली मिश्रा सहित बड़ी संख्या में युवा और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HIKMAT TIMES NEWS