![]()
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार दोपहर ट्रक और बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में सवार अंदर फंस गए, जिन्हें लोगों ने बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार दोपहर करीब 2:45 बजे आष्टा और शुजालपुर के बीच ग्राम मेना गोदी के पास हुआ। 3 लोग बोलेरो से उछलकर 15-20 फीट दूर गिरे, जबकि ड्राइवर की खून से सनी लाश गाड़ी में फंसी रही। हादसे में 2 लोगों के पैर टूट गए, जबकि अन्य के सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… सभी राजगढ़ के कालीपीठ क्षेत्र के रहने वाले आष्टा एसडीओपी दामोदर गुप्ता ने बताया कि सभी लोग राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के भियापुरा गांव के रहने वाले हैं। वे इलाज कराने आष्टा जा रहे थे। आष्टा-पचोर-शुजालपुर मार्ग पर मेना गोदी गांव के पास हादसे का शिकार हो गए। आष्टा एसडीओपी दामोदर गुप्ता ने बताया कि बोलेरो में 9 लोग सवार थे। इनमें राजाराम सुंदर (45), भगवान (50), इंदर सिंह (55), राधेश्याम (38), बनेसिंह (22), गुलाबचंद (30), हेमराज (25), देवीराम (60) और अमरसिंह (45) शामिल थे। ग्रामीणों और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू हादसे की सूचना मिलते ही आष्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने क्षतिग्रस्त बोलेरो में फंसे घायलों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला। उन्हें सिविल अस्पताल आष्टा पहुंचाया गया। वहां से सीहोर जिला अस्पताल रेफर किया गया। गंभीर हालत होने पर भोपाल भेज दिया गया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले 5 लोगों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। मृतकों की पहचान और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अब तक सिर्फ 2 घायलों की पहचान इंदर सिंह पिता नंदराम और राजाराम पिता गणपत के रूप में हो पाई है। मृतकों की पहचान के लिए पुलिस जानकारी जुटा रही है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
Source link