Sorting by

×




फर्रुखाबाद के कंपिल क्षेत्र में एक 36 वर्षीय युवक की बुधवार पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। युवक अपनी भैंस को बाहर निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया। बुधवार देर शाम 5 बजे करीब ग्रामीणों ने गड्ढे में शव देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह घटना कंपिल थाना क्षेत्र के मंतपुरा गांव की है। गांव निवासी पोथीराम के पुत्र अजब सिंह यादव (36) बुधवार सुबह अपनी भैंस चराने खेतों में गए थे। बताया गया कि इस दौरान उनकी एक भैंस पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा भैंस को बाहर निकालने के प्रयास में अजब सिंह का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरे। परिजनों के अनुसार, अजब सिंह को तैरना नहीं आता था, जिसके कारण वह डूब गए। देर शाम जब अजब सिंह घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास के लोगों ने बाद में गड्ढे में युवक का शव देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने ग्रामीणों की सहायता से शव को गड्ढे से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही कंपिल पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है।अजब सिंह अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके भाइयों के नाम ध्यानपाल, सर्वेश और जनवेश हैं। उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *