Sorting by

×




रामपुर में भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रामपुर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उठाते हुए कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों पर नारेबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस साल भी जनपद में पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। ऐसे में जिले में सूखे की स्थिति बनने की आशंका है। उन्होंने सरकार से किसानों और मजदूरों को तत्काल राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। कर्जमाफी और सस्ता डीजल उपलब्ध कराने की मांग प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कर्ज माफ करने के साथ खाद, डीजल, कीटनाशक और कृषि यंत्र उपलब्ध कराने की मांग उठाई। किसान नेताओं का कहना था कि डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण फसलों की सिंचाई महंगी हो गई है। कम बारिश के बीच फसल बचाना किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। किसानों ने जिले में नहरों की संख्या बढ़ाने और मौजूदा नहरों की सफाई व मरम्मत कर उन्हें सुचारु रूप से चलाने की मांग की। उन्होंने सिंचाई विभाग से नहरों में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने की भी मांग रखी। शासन को भेजी जाएगी सूखे की रिपोर्ट जिलाधिकारी ने किसान नेताओं की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि जनपद में सूखे की स्थिति को लेकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। ज्ञापन के जरिए किसानों ने अन्य समस्याओं से भी प्रशासन को अवगत कराया, जिनमें से कई के जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया। प्रदर्शन में इदरीश अहमद पाशा, हरताल सिंह यादव, रफत खान, शकील अहमद, मुबारक हसन, अकील खान, रिजवान अली, इसरार अली, बादशाह एडवोकेट, शाहरुख मियां, सुभान मियां, फैजान मियां, दानिश पाशा, जमुना प्रसाद, पप्पू दिवाकर, चौखेलाल, सरफुद्दीन शाह और मोहन पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *