![]()
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में एक डिलीवरी बॉय से मारपीट के आरोप में यूको बैंक के एक मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना गंगासागर स्थित गंगा हाइट कॉलोनी में हुई, जहां ऑनलाइन सामान की डिलीवरी में मात्र पांच मिनट की देरी होने पर मैनेजर ने डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की थी। भावनपुर थाना अध्यक्ष जोगिंदर कुमार ने बताया कि यह घटना शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को हुई थी। अभियुक्त की पहचान यमन पुत्र स्व. रविन्द्र कंसल (34 वर्ष), निवासी गंगा हाइट, गंगासागर, थाना भावनपुर, मेरठ के रूप में हुई है। उसने डिलीवरी बॉय अमित पुत्र हरीशचन्द, निवासी गंगानगर, मेरठ के साथ ऑनलाइन सामान की डिलीवरी में देरी को लेकर विवाद किया और मारपीट की। पुलिस के अनुसार, यमन ने शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने का भी प्रयास किया। इस घटना के संबंध में शनिवार, 15 अगस्त 2026 को अमित की शिकायत के आधार पर भावनपुर थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
थाना भावनपुर पुलिस ने अभियुक्त यमन को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। थाना अध्यक्ष भावनपुर जोगिंदर सिंह ने बताया कि डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट करने वाले बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है इसको न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Source link