![]()
बलिया में शनिवार को होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के स्थान में परिवर्तन किया गया है। अब यह बैरिया तहसील की जगह सदर तहसील बलिया में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दी। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 17 अगस्त, शनिवार को सुबह 10 बजे लोकभवन सभागार, लखनऊ में एक कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के बजट से उचित दर विक्रेताओं को अतिरिक्त लाभांश वितरण की घोषणा की जाएगी। यह कार्यक्रम जनपदों में भी विधानसभावार आयोजित किया जाना है। इसी के मद्देनजर, 17 अगस्त को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाला “संपूर्ण समाधान दिवस” बैरिया तहसील के स्थान पर सदर तहसील बलिया में आयोजित किया जाएगा। वहीं, 03 अक्टूबर 2026 को सदर तहसील बलिया में आयोजित होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस बैरिया तहसील में आयोजित किया जाएगा।
Source link