Sorting by

×




बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। गुलावठी रोड स्थित मुर्गी फार्म के पास घर के बाहर सो रहे 50 वर्षीय लियाकत पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला किया। हमलावरों ने लियाकत के चेहरे पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब परिजनों और स्थानीय लोगों ने लियाकत का खून से लथपथ शव देखा, तो इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस रंजिश सहित सभी संभावित पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *