Sorting by

×




बाराबंकी के असंद्रा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर चंदी गांव में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया। इसके करीब एक मिनट बाद ही बच्ची के मुंह से झाग निकलने लगा और उसकी हालत बिगड़ गई। बच्ची को सीएचसी सिद्धौर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लकड़ी लगने से पैर में हुई थी मामूली चोट मोहम्मदपुर चंदी गांव निवासी नंदिनी कक्षा 8 की छात्रा थी। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। परिजनों के मुताबिक, पैर में लकड़ी लगने से उसे मामूली चोट आई थी। बुधवार दोपहर वह अपनी मां के साथ गांव में ही दुकान चलाने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज कराने पहुंची थी। इंजेक्शन लगते ही निकलने लगा मुंह से झाग परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बच्ची को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के करीब एक मिनट बाद ही उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। उसके मुंह से झाग निकलने लगा। बच्ची की हालत गंभीर देखकर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्धौर लेकर पहुंचे। वहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया। क्लिनिक बंद कर फरार हुआ डॉक्टर बच्ची की मौत की जानकारी मिलते ही आरोपी डॉक्टर अपनी क्लिनिक बंद कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंजेक्शन से मौत की वास्तविक वजह जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *