Sorting by

×




जौनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। यह मांग उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के बीच में ही मंच से चले जाने के आरोप को लेकर की गई है। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को राष्ट्रगान का अपमान बताया है। सोमवार दोपहर 1 बजे कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह और शहर अध्यक्ष आरिफ खान के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह को एक प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें सतीश महाना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि संवैधानिक पद पर आसीन विधानसभा अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रगान का अपमान अस्वीकार्य है। उन्होंने एक वायरल वीडियो का हवाला देते हुए सतीश महाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने भी दोहराया कि राष्ट्रगान का अपमान देश का अपमान है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक जौनपुर कोतवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रार्थना पत्र पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। कांग्रेस कार्यकर्ता एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोतवाली परिसर में डटे रहे। इस दौरान संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा, लाल प्रकाश पाल, सभासद शहनवाज मंजूर, देवराज पांडेय, फैयाज हाशमी, इरशाद खान, कृष्णचंद निषाद, अरविंद यादव, चंद्रभान सिंह, वैश खान, इस्तेखारुल प्रधान, मुहम्मद ताहिर सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *