Sorting by

×




जौनपुर में अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट परिवार की ओर से सोमवार को हरियाली तीज के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के एक लॉन में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव-पार्वती और गणेश जी की पूजा-अर्चना से हुई। कार्यक्रम में डॉ. शकुंतला यादव, डॉ. स्वाति यादव, डॉ. शैली निगम, रीता जायसवाल, बबीता सिंह, पायल किन्नर और राधिका सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद सुहागिन महिलाओं ने हरे रंग के परिधान पहनकर भगवान शिव के गीत गाए और अपने पतियों की लंबी आयु व सुख-समृद्धि की कामना की। ट्रस्ट की ओर से महिलाओं को पान खिलाकर हरियाली तीज की पुरानी परंपरा का भी निर्वहन किया गया। कजरी और भक्ति गीतों से गूंजा परिसर कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कजरी और भक्ति गीत प्रस्तुत किए। गीत-संगीत से पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भर गया। किन्नर समिति की ओर से प्रस्तुत नृत्य ने भी लोगों का मन मोह लिया। महिलाओं ने भी उत्साह के साथ नृत्य में हिस्सा लिया और कार्यक्रम का आनंद उठाया। सुहागिन महिलाओं को बांटा श्रृंगार का सामान अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट परिवार की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी सुहागिन महिलाओं को आशीर्वाद के साथ सुहाग सामग्री भेंट की गई। इसमें सिंदूर, बिंदी, मेहंदी, चूड़ियां और अन्य श्रृंगार सामग्री शामिल रही। सामाजिक क्षेत्र से जुड़ीं महिलाएं रहीं मौजूद कार्यक्रम में डॉ. शुभा सिंह, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. माया सिंह, डॉ. अलकेश्वरी सिंह, डॉ. ममता दूबे, वंदना सरकार, डॉ. अंजना श्रीवास्तव, मीरा अग्रहरि, नीलम मिश्रा, सरोज गुप्ता, क्षमा सिंह, पूनम सिंह, रेखा सिंह, राखी सिंह, किरण सिंह, अंजू सिंह, गीता दूबे, नेहा सिंह, रिचा सिंह, अर्चना सिंह, प्रीति गुप्ता, रजनी साहू, सरिता सिंह, रेखा मिश्रा, रेनू गुप्ता, स्वप्निल श्रीवास्तव, शालिनी सिंह, भारती श्रीवास्तव और चंदा जायसवाल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में शहर की विभिन्न संस्थाओं से जुड़ी सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षक, चिकित्सक और व्यापारी वर्ग की महिलाएं शामिल हुईं। किन्नर समाज के भी कई सदस्य कार्यक्रम में मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *