![]()
चीनी के बढ़ते दामों और मांग के बीच चीनी मिलों में स्टॉक और भंडारण को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोंडा जिले में भी सहायक चीनी आयुक्त ने आज सोमवार दोपहर 12 बजे चार चीनी मिलों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मैजापुर चीनी मिल, मनकापुर चीनी मिल, बभनान चीनी मिल और बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड कुंदरखी में चीनी स्टॉक की जांच की गई। मैजापुर चीनी मिल में कोई चीनी स्टॉक नहीं मिला, क्योंकि यहां गन्ने से केन जूस और शीरप का उत्पादन कर एथेनॉल बनाया जाता है। जांच में मनकापुर चीनी मिल में 60,498 क्विंटल, बभनान चीनी मिल में 2,72,072 क्विंटल और बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड कुंदरखी चीनी मिल में 90,984 क्विंटल चीनी का स्टॉक पाया गया। कुल मिलाकर तीन मिलों में 4,23,554 क्विंटल चीनी का स्टॉक मिला।
बिना अनुमति बिक्री पर कार्रवाई बिक्री पर रखी जा रही नजर सहायक चीनी आयुक्त ने गन्ना समिति गोंडा के सचिव की उपस्थिति में भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग की अनुमति के बिना बड़े पैमाने पर चीनी की बिक्री न की जाए और बिक्री करते समय विभाग को सूचित अवश्य किया जाए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि बिना विभागीय अनुमति के चीनी की बिक्री की गई और दोबारा स्टॉक की जांच में चीनी कम पाई गई, तो जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर चीनी मिलों में लगातार जांच और छापेमारी कर स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। भौतिक सत्यापन के बाद निगरानी तेज उन्होंने भी मिलों को बिना विभाग की अनुमति के चीनी की बिक्री न करने के निर्देश दिए और शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की बात कही। जिन भी चीनी मिलों द्वारा चीनी की बिक्री की जा रही है उसे पर लगातार हमारे विभाग द्वारा सहायक चीनी आयुक्त द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है उसे पर नजर रखा जा रहा है।इसके साथ ही साथ बीते 22 अगस्त को भी इन्हीं चीनी मिलों में छापेमारी की गई थी उस दिन भी स्टॉक का मिलान किया गया था।
Source link