Sorting by

×


वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, मेरठकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। रविवार सुबह से बरेली में जोरदार बारिश हो रही है। जबकि लखनऊ, बाराबंकी समेत आसपास के जिलों में बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उधर, पहाड़ों पर भारी बारिश से प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज संगम पर गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। अनाउंस कर लोगों को नदी से दूर रहने को कहा जा रहा है। कानपुर में गंगा में बोटिंग पर रोक लगा दी गई है। बलिया में शनिवार शाम सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से एक मकान नदी में समा गया। गांव के अन्य मकान भी खतरे में हैं।

गोरखपुर में शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह 7 बजे तक जोरदार बारिश हुई। 6 घंटे में करीब 110 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। सड़कें तालाब बन गईं। गलियों, कॉलोनियों में पानी भर गया। कार-बाइकें आधी डूब गईं। घरों के अंदर बारिश का पानी घुस गया। बरेली, आगरा, लखीमपुर समेत 15 शहरों में रुक-रुककर बारिश हुई।

मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि बारिश का सिलसिला अब जारी रहेगा। लोग सतर्क रहें। जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें।

बारिश की 2 तस्वीरें देखिए-

गोरखपुर में सड़कों पर लोगों के कमर तक पानी भर गया।

गोरखपुर में सड़कों पर लोगों के कमर तक पानी भर गया।

सड़कों पर भारी जलभराव के बीच कार और बाइक आधी डूब गईं। इंजन में पानी पहुंचने से गाड़ियां बंद हो गईं।

सड़कों पर भारी जलभराव के बीच कार और बाइक आधी डूब गईं। इंजन में पानी पहुंचने से गाड़ियां बंद हो गईं।

लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

QuoteImage

बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से पूर्वी यूपी में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। आज यह पश्चिमी यूपी को भी पूरी तरह से कवर कर लेगा। इसके असर से यूपी में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। अगले एक हफ्ते भारी बारिश होगी।

QuoteImage

भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना का ऑरेंज अलर्ट गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आस पास के क्षेत्र।

भारी वर्षा की संभावना का येलो अलर्ट कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, शामली, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज एवं आस पास के क्षेत्र। यूपी के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बरेली में बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

बरेली में रविवार तड़के से जोरदार बारिश हो रही है। सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है।

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बलिया में सरयू नदी का कटाव तेज, मकान नदी में समाया

बलिया में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ कटाव भी तेज हो गया है। शनिवार शाम करीब 6 बजे बैरिया तहसील के गोपालनगर टाड़ी गांव में नदी के तेज कटाव से एक मकान नदी में समा गया। गांव के कई अन्य मकान भी नदी के किनारे खतरे में हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा, दशाश्वमेध घाट की सीढ़ियां डूबीं

काशी में गंगा के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई। दशाश्वमेध घाट की सीढ़ियां डूब गई हैं। जलस्तर में आई इस तेजी से तटीय इलाकों के दुकानदारों और नाविकों की चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग के मिडल गंगा डिवीजन के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार की सुबह 10 बजे वाराणसी स्टेशन पर गंगा का जलस्तर 60.62 मीटर रिकॉर्ड किया गया। नदी का चेतावनी स्तर 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। वाराणसी में गंगा का अब तक का उच्चतम बाढ़ स्तर 73.901 मीटर है, जो 9 सितंबर 1978 को दर्ज किया गया था।

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी में मानसून में कम बारिश की संभावना की वजह जानिए

मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं, जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मानसून को प्रभावित कर सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *