- Hindi News
- National
- Sridhar Vembu Suggests Singapore Style Laws For TN CM Vijay | Corruption
15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जोहो फाउंडर श्रीधर वेम्बु ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को ड्रग डीलिंग और हाई-लेवल करप्शन के खिलाफ सिंगापुर जैसे कड़े कानून बनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाले भ्रष्टाचार के लिए फांसी का प्रावधान किया जाना चाहिए। वेम्बु ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री को यह सुझाव दिया।
पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के लिए मेरा एक सुझाव यह है कि वे ड्रग डीलिंग और हाई-लेवल करप्शन पर सिंगापुर जैसे कानूनों पर विचार करें।” वेम्बु के मुताबिक, यह उन उपायों में शामिल हो सकता है जिन पर मुख्यमंत्री को विचार करना चाहिए।
