Sorting by

×




कानपुर के थाना जाजमऊ क्षेत्र के तेलमील स्थित सर सैयद स्कूल के वाइस प्रिंसिपल और पीटी टीचर के खिलाफ 14 वर्षीय छात्रा की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। छात्रा के परिजन ने दोनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से धाराओं में बढ़ोतरी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बेटी के साथ तौर पर लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना की जा रही थी। पिता ने शनिवार देर रात घटना की जानकारी दी। अब पढ़िए पिता की बातचीत जाजमऊ निवासी प्रॉपर्टी डीलर ने बताया- मेरी 14 वर्षीय बेटी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है और करीब चार साल से वहीं पढ़ रही है। उन्होंने कहा- 2022 में स्कूल में एक घायल बच्चे को उठाकर सीढ़ियों पर बैठाने के मामले को लेकर उनकी बेटी को सजा दी गई थी। इसके बाद से ही उसे लगातार परेशान किए जाने का आरोप है। उन्होंने बताया कि, स्कूल के वाइस प्रिंसिपल हतीब ने उनकी बेटी पर अपनी कोचिंग में पढ़ने का दबाव बनाया। जब परिवार ने ऐसा करने से मना कर दिया तो छात्रा को फ़ेल करने का ताना देते हुए परेशान किया जाने लगा। आरोप है कि वाइस प्रिंसिपल छात्रा को आंखें दिखाकर डराते और अनुचित इशारे करते थे। आरोप है कि छुट्टी के समय स्कूल से बाहर निकलते वक्त छात्रा के साथ बैड टच करने का प्रयास किया गया। पिता ने बेटी के शरीर को लेकर वॉइस प्रिंसिपल पर अश्लील टिप्पणियां किए जाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि, बीती 1 अगस्त को कक्षा की एक सहपाठी छात्रा से उनकी बेटी की कहासुनी हो गई थी। जिसपर उनकी बेटी ने पीटी टीचर रुशदा से शिकायत की थी। आरोप है कि इसके बाद पीटी टीचर रुशदा ने वाइस प्रिंसिपल के कहने पर उनकी बेटी को करीब तीन घंटे तक स्कूल के गेट पर खड़ा रहने की सजा दी। अब छात्रा के पिता का दावा है कि इस घटना के बाद बेटी की मानसिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा। वह घर से बाहर निकलने से कतरा रही है और रात में अचानक उठकर असामान्य व्यवहार करने लगी। पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया है कि उन्होंने जाजमऊ थाने से लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय तक शिकायत की। आरोप है कि शिकायत के करीब 20 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। अब पिता ने अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और धाराओं में बढ़ोतरी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के साथ जो हुआ, वह किसी और बेटी के साथ नहीं होना चाहिए। जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया- मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *