![]()
लुधियाना के फाइव स्टार होटल रेडीसन ब्लू में NRI युवती से रेप की कोशिश के मामले में नया खुलासा हुआ है। युवती के मुताबिक आरोपी कोई पंडित नहीं, बल्कि डीजे संचालक है, जिसका नाम राहुल सूद है। उसने युवती की मां को बताया था कि उसे साईं बाबा की चौकी आती है और वो सभी कष्ट दूर कर देता है। इसी भरोसे पर युवती चंडीगढ़ से मां के साथ अपने भाई की परेशानियों का अंत करने के लिए लुधियाना आई। भाई भी साथ में मौजूद था। उन्होंने रेडीसन ब्लू में कमरा लिया। राहुल सूद पूजा करने के बहाने वहां गया। युवती का आरोप है कि राहुल ने पहले उसकी मां को प्रसाद दिया और वो खाकर बेहोश हो गई। इसके बाद उसने छोटे भाई को कमरे से बाहर भेजा और पूजा के बजाय उसके निर्वस्त्र कर प्राइवेट पार्ट को छेड़ता रहा रहा और रेप की कोशिश करने लगा। युवती का आरोप है कि 4 अगस्त को रात साढ़े 11 बजे FIR दर्ज करवाने के बाद अब आरोपी की पत्नी उन्हें धमकी दे रही है, जिसकी वजह से उसकी मां डिप्रेशन में आ गई है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। युवती ने बताई डीजे वाले के चंगुल में फंसने की पूरी कहानी… आरोपी निकला डीजे संचालक
युवती का कहना है कि उन्हें पहले लगा कि आरोपी राहुल सूद पंडित है और ज्योतिषी है। इसी वजह से उसकी मां आरोपी की बातों में आ गई। आरोपी के बारे में जानकारी हासिल की तो पता चला कि वो पंडित नहीं बल्कि डीजे वाला है। वो डीजे राहुल सूद के नाम से चलाता है। उसने कुछ और लड़कियों के साथ भी ऐसी हरकतें की हैं और वो दूसरे शहर के लोगों को बुलाकर उनके साथ ऐसी हरकतें करता है। पत्नी फोन कर दे रही है धमकियां
युवती का आरोप है कि वो और उसकी मां घटना के बाद डिप्रेशन में हैं। जब आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई तो अब उसकी पत्नी उनको धमकी दे रही है। वो लगातार फोन कर रही है। उन्होंने इस बारे में भी पुलिस को सूचित कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कर रहे छापेमारी
थाना सराभा नगर के एसएचओ वरिंदर उप्पल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75, 79, 127 और 351 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। *********** ये खबर भी पढ़ें: जालंधर के युवक ने बताई रूस की डेंजर जर्नी: फल तोड़ने की नौकरी बता एजेंट ने भेजा, अब जंगल में फंसा, गंदा कमरा, टूटे बैड; 5 VIDEO डाले जालंधर से रूस गए एक युवक ने ट्रैवल एजेंट की ठगी का पर्दाफाश कर आपबीती सुनाई है। युवक ने दिल्ली एयरपोर्ट से मॉस्को पहुंचने तक के 5 वीडियो में अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा- कोई भी एजेंट के चक्कर में फंसकर रूस मत आना। हमें यहां जंगल में छोड़ दिया है। अब समझ नहीं आ रहा है कि कहां जाएं? एजेंट ने जो वादे किए, वे हकीकत में बहुत बुरे निकले। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link