- Hindi News
- National
- NIA Files Supplementary Charge Sheet Against Hafiz Saeed | Kashmir Attack
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम से 6km दूर बैसरन घाटी में आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट्स की मौत हुई थी।
पहलगाम हमले पर NIA ने सोमवार को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की। एजेंसी ने कहा कि बैसरनघाटी में हुए आतंकी हमले की साजिश लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद ने ही रची थी। NIA ने हाफिज पर भारत के खिलाफ जंग छेड़ने का आरोप लगाया है।
22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में फायरिंग की थी। टूरिस्टों की धर्म पूछकर हत्या की गई थी। हमले में 26 टूरिस्ट मारे गए थे। इसके बाद भारत ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। पाकिस्तान और PoK में 9 ठिकानों पर हमला किया था। भारत का दावा है, इसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए।
पहलगाम हमले के बाद NIA ने 15 दिसंबर 2025 को पहली चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें पाकिस्तान के आतंकी हैंडलर साजिद जट समेत 6 आतंकियों को आरोपी बनाया था। उस वक्त हाफिज सईद का नाम सामने नहीं आया था। पहलगाम हमले के 3 आतंकी मारे जा चुके हैं। आतंकियों का हैंडलर सैफुल्लाह जट्ट उर्फ लंगड़ा अभी जिंदा है। उस पर 10 लाख का इनाम है।
बैसरन घाटी में हमले की दो तस्वीरें…

पिछले साल 22 अप्रैल को कश्मीर की बैसरन घाटी में आतंकी हमला हुआ था।

सभी के आतंकियों के पास AK-47 और अन्य हथियार थे। फायरिंग के बाद जमीन पर घायल टूरिस्ट और पास बैठी उसकी पत्नी।
NIA चार्जशीट में अबतक 5 खुलासे…
- आतंकियों को रियल टाइम डॉयरेक्शन मिला: लश्कर आतंकी सैफुल्लाह जट्ट उर्फ लंगड़ा को मास्टरमाइंड बताया गया था। साजिद पाकिस्तान के लाहौर में कसूर में रहता है। जट्ट ही आतंकियों का मेन हैंडलर था। वह उन्हें रियल टाइम डायरेक्शन दे रहा था। उसने ही हमले वाली जगह बैसरन वैली की लोकेशन भेजी थी। हमले के दौरान आतंकियों से बात कर रहा था।
- दो गाइड्स ने आतंकियों को देखा था: टूरिस्ट गाइड परवेज अहमद जोठार और बशीर अहमद जोठार वक्त रहते जानकारी देते तो हमला को टाला जा सकता था। दरअसल, दोनों गाइड ने आतंकियों को बैसरन में देखा था लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को नहीं बताया। दोनों गिरफ्तार हो चुके हैं।
- हमले से पहले पेड़ के नीचे खाना खाया: हमले से एक दिन पहले तीनों आतंकियों ने गाइड परवेज की झोपड़ी में खाना खाया। जाते वक्त रोटी-सब्जी भी साथ ले गए थे। तीनों आतंकियों ने फायरिंग से पहले बैसरन घाटी में एक पेड़ के नीचे खाना खाया। वारदात के बाद तीनों ने धार्मिक नारे लगाते हुए फायरिंग भी की थी।
- आतंकियों तक चीन से पहुंचा एक्शन कैमरा: हमले में जिस एक्शन कैमरे का इस्तेमाल किया, वह अमेरिका में बना था और चीन के रास्ते आतंकियों तक पहुंचा था। ये एक छोटा एक्शन कैमरा है, इसे बाइकिंग, ट्रैकिंग, डाइविंग और यात्रा के दौरान वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए बनाया गया है।
- आतंकियों के मोबाइल कराची-लाहौर से आए: हमले में शामिल आतंकियों का 28 जुलाई को एनकाउंटर हुआ था। इनके पास से ऑरेंज कलर का RedMi 9T और एक ब्लैक कलर का RedMi Note 12 बरामद हुआ था। दोनों मोबाइल कराची की सप्लाई चेन के जरिए पाकिस्तान पहुंचे थे। इनके नेविगेशन ऐप में बैसरन घाटी की लोकेशन और स्क्रीनशॉट मिले।

ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकियों की तस्वीर।
पहलगाम हमले के बाद भारत के बड़े ऑपरेशन
- ऑपरेशन सिंदूर 7 मई 2025: पाकिस्तान और पीओके में जैश और लश्कर के 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए। 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। 6 जवान शहीद हुए, जानकारी बाद में आई।
- ऑपरेशन केलर 13 मई 2025: इंडियन आर्मी ने शुकेल-केलर और शोपियां 3 लश्कर आतंकी ढेर किए गए। इनमें टॉप कमांडर शाहिद कुट्टे शामिल था।
- ऑपरेशन महादेव 28 जुलाई 2025: महादेव रिज श्रीनगर में राष्ट्रीय राइफल्स, स्पेशल फोर्सेज ने 3 पाकिस्तानी आतंकियों (सुलेमान शाह, अबू हमजा यासिर ) को मार गिराया।
- ऑपरेशन अखल अगस्त 2025: कुलगाम इलाके में बने अखल जंगल में भारतीय सेना ने 3 आतंकी मारे। सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के जंगलों में सक्रिय मॉड्यूल पर कार्रवाई की थी।
- ऑपरेशन गुड्डर 7–17 सितंबर 2025: चिनार कॉर्प्स ने कुलगाम में गुड्डर जंगल में 2 आतंकी मारे। एनकाउंटर में सेना के 2 जवान सूबेदार प्रभात गौर और लांस नायक नरेंद्र सिंधु शहीद हुए।

———————
ये खबर भी पढ़ें…
NIA चार्जशीट में खुलासा- लश्कर ने करवाया था पहलगाम हमला:पाकिस्तान के कसूर में रहता है मास्टरमाइंड साजिद जट्ट; 2019 में द रेजिस्टेंस फ्रंट बनाया था

कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ था। यह खुलासा नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की चार्जशीट में हुआ है। हमले का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा आतंकी सैफुल्लाह उर्फ सैफुल्लाह साजिद जट्ट उर्फ लंगड़ा था। पूरी खबर पढ़ें…
