Sorting by

×


मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
CCTV फुटेज 18 सितंबर दोपहर 12:38 बजे का है। - Dainik Bhaskar

CCTV फुटेज 18 सितंबर दोपहर 12:38 बजे का है।

IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत मामले में एग्जाम हॉल का 54 सेकेंड का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें साहिल काली टी-शर्ट पहने आगे वाली सीट पर बैठे नजर आ रहा है। एग्जाम हॉल के अंदर तीन सुपरवाइजर भी नजर आ रहे हैं।

इसी दौरान प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला साहिल के पास आते हैं। फुटेज में दोनों के बीच बातचीत होती दिखती है। इसके बाद साहिल प्रोफेसर को अपना मोबाइल फोन सौंपते नजर आता है। दूल्ला साहिल से आंसर शीट भी लेते हैं। इसके बाद उसे एग्जाम हॉल से बाहर निकाल दिया गया।

उसी दिन शाम में साहिल का शव उसके हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। यह पूरी घटना 18 सितंबर दोपहर 12:38 बजे की बताई गई है। IIT बॉम्बे के अनुसार, साहिल ने सवालों की फोटो लेकर ChatGPT पर अपलोड की थी और जवाब मांगे थे।

18 सितंबर को एग्जाम हॉल की 3 फुटेज

साहिल दोपहर 12:38 बजे एग्जाम देते दिख रहा है।

साहिल दोपहर 12:38 बजे एग्जाम देते दिख रहा है।

साहिल से एक प्रोफेसर ने मोबाइल और ऑन्सर शीट ले ली।

साहिल से एक प्रोफेसर ने मोबाइल और ऑन्सर शीट ले ली।

साहिल एग्जाम हॉल से बाहर चला गया।

साहिल एग्जाम हॉल से बाहर चला गया।

क्राइम ब्रांच ने बताया- CCTV फुटेज में क्या दिखा

  • 18 सितंबर को मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान दोपहर 12:30 से 12:45 बजे के बीच CCTV फुटेज में साहिल किसी चीज को देखने के लिए बार-बार नीचे झुकता दिखा।
  • इसके बाद प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला ने उससे सवाल किया और साहिल एग्जाम हॉल से निकल गया।
  • CCTV के अनुसार, साहिल करीब 1:25 बजे हॉस्टल के कमरे में पहुंचा और फिर बाहर नहीं निकला। बाद में वह कमरे में मृत मिला।
  • क्राइम ब्रांच परीक्षा हॉल, कैंपस और हॉस्टल की CCTV फुटेज की जांच कर साहिल की आखिरी गतिविधियों और घटना से पहले के घटनाक्रम को समझने की कोशिश कर रही है। फुटेज अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला और साहिल। - फाइल फोटो

प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला और साहिल। – फाइल फोटो

पिता बोले- FIR में नाम है तो गिरफ्तारी क्यों नहीं?

साहिल के पिता रविंद्र वाकोडे ने कहा कि FIR में नामजद दोनों आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने सवाल किया कि अगर कार्रवाई की गई है तो परिवार को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई।

संस्थान ने जांच के लिए 10 सदस्यीय हाईलेवल कमेटी बनाई है। कमेटी मौत से पहले की परिस्थितियों और आरोपों की जांच करेगी। इसकी अध्यक्षता IIT पालक्कड़ के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन प्रो. रमेश वेंकटेश्वरन करेंगे। कमेटी एक हफ्ते में रिपोर्ट देगी।

संस्थान ने पहले कहा- साहिल नकल करते पकड़ा था, बाद में माफी मांगी

साहिल की मौत को लेकर IIT बॉम्बे ने 19 सितंबर को कहा था कि मिड-सेमेस्टर एग्जाम के दौरान साहिल मोबाइल से नकल करते पकड़ा गया था। संस्थान के मुताबिक, फसने ChatGPT पर प्रश्नप्रत्र अपलोड करने की कोशिश की थी।

हालांकि, 21 सितंबर को संस्थान ने माफी मांगते हुए अपना बयान वापस लिया। IIT ने कहा कि जांच पूरी होने से पहले बयान देना सही नहीं था।

IIT बॉम्बे ने स्टूडेंट्स की 18 में से 2 मांगें मानीं

साहिल की मौत के बाद IIT बॉम्बे में छात्रों का प्रदर्शन तीन दिन तक चला। छात्रों ने 18 सितंबर से कैंपस के मुख्य गेट के पास धरना शुरू किया था। उन्होंने साहिल की मौत की स्वतंत्र जांच, संबंधित प्रोफेसर पर कार्रवाई, मानसिक स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, छात्रों की संस्थागत निर्णयों में भागीदारी और प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई न करने समेत 18 मांगें रखीं।

20 सितंबर की रात करीब तीन घंटे की बैठक के बाद IIT बॉम्बे के डायरेक्टर प्रो. शिरीष केदारे ने छात्रों के 18 सूत्री चार्टर पर हस्ताक्षर किए। हालांकि, संस्थान की ओर से कहा गया कि कुछ मांगों पर नियमों के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

IIT बॉम्बे में इस साल 3 सुसाइड, देश में 9वां मामला

इस साल IIT बॉम्बे में सुसाइड का यह तीसरा और देश का 9वां मामला है। पिछले 6 साल के दौरान 2025 में सबसे ज्यादा 16 IIT छात्रों ने सुसाइड किया था। ग्लोबल IIT एलुमनाई सपोर्ट ग्रुप के मुताबिक, पिछले 20 साल में IIT के कुल 160 छात्रों ने आत्महत्या की हैं।

———————————-

ये खबर भी पढ़ें…

IIT बॉम्बे कैंपस और हॉस्टल से सीलिंग फैन हटेंगे, साहिल सुसाइड केस के बाद फैसला

IIT बॉम्बे में बीटेक स्टूडेंट साहिल वाकोडे की मौत के बाद कैंपस और हॉस्टल से सीलिंग फैन हटाए जाएंगे। संस्थान ने इनकी जगह वॉल-माउंटेड यानी दीवार पर लगने वाले फैन लगाने का फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक, पंखे बदलने पर चर्चा जुलाई में एक छात्र की मौत के बाद शुरू हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *