अहमदाबाद29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

घटना मंगलवार की है, जिसका वीडियो आज सामने आया है।
गुजरात के अहमदाबाद के गोटा में कॉलेज जा रही 19 साल की छात्रा को पिकअप क्रेन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्रेन का ड्राइवर फरार हो गया। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हादसा मंगलवार को हुआ था, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
मृतका की पहचान प्रेरणा नीनामा के रूप में हुई है। वह गोटा स्थित सिल्वर ओक यूनिवर्सिटी में बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे वह घर से कॉलेज के लिए निकली थी। कॉलेज से करीब 200 मीटर पहले पीछे से आ रही पिकअप क्रेन ने उसे टक्कर मार दी और उसके ऊपर से निकल गई।
घटना को सिलसिलेवार तरीके से देखें, 3 तस्वीरें…

छात्रा मंगलवार सुबह 11:30 बजे घर से कॉलेज जा रही थी।

पिकअप क्रेन तेज रफ्तार में छात्रा के पीछे से आ रही थी। इसके बाद क्रेन छात्रा के ऊपर चढ़ गई।

घटना के बाद क्रेन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग छात्रा की मदद के लिए मौके पर पहुंचे।
आरोपी की पहचान अरुण निषाद के रूप में हुई
स्थानीय लोगों ने छात्रा की मदद करने की कोशिश की और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद उन्होंने खुद आरोपी की तलाश शुरू की और उसे पास के सोला इलाके में ढूंढ निकाला। आरोपी की पहचान अरुण निषाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें सुबह करीब 11:55 बजे प्रेरणा सड़क के बाईं ओर पैदल जाती दिखाई दे रही है। इसी दौरान पीछे से आई क्रेन ने उसे टक्कर मार दी और उसके ऊपर से निकल गई। इसके बाद क्रेन कुछ दूर जाकर रुक गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस सड़क पर फुटपाथ नहीं है। ऐसे में पैदल चलने वालों को सड़क पर ही चलना पड़ता है। हादसे के बाद लोगों ने नगर निकाय की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
—————-
ये खबर भी पढ़ें…
सूरत में कर्मचारी ने ₹24 करोड़ का सामान फूंका…VIDEO:मालिकों ने वेतन का ₹10000 नहीं दिया तो ₹150 के पेट्रोल से मार्केट में आग लगाई

गुजरात में सूरत के संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में 9 सितंबर की रात भीषण आग लग गई थी। अब इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आग मार्केट में ही काम करने वाले एक अकाउंटेंट ने लगाई थी। पूरी खबर पढ़ें…
