Sorting by

×


अखिलेश कुमार सोनी | अमेठी जिला3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिला प्रोबेशन अधिकारी वीरेंद्र कुमार वर्मा के निर्देश पर बुधवार को गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि यदि कोई अकेला, बेसहारा, असहाय या परेशान नाबालिग बच्चा दिखाई देता है, तो उसकी सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दें। इससे संबंधित बच्चे को समय पर आवश्यक सहायता और संरक्षण मिल सकेगा।

आमजनों को पंपलेट भी बांटे

इस अवसर पर रुचि सिंह ने प्रदेश सरकार की कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और लोगों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, रोशन लाल ने विभिन्न आपातकालीन एवं जनसेवा से जुड़े टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1090 (महिला पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) के बारे में जानकारी प्रदान की।

जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यात्रियों और आमजन के बीच पंपलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ रेलवे स्टेशन का स्टाफ भी उपस्थित रहा।

सभी ने बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने में सहयोग किया। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी जरूरतमंद, बेसहारा या संकटग्रस्त बच्चे की जानकारी मिलने पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना देकर उसकी सहायता करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *