Sorting by

×




नोएडा में बुधवार दोपहर 5 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और एक युवती गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज हो रही थी, इसी दौरान उसमें धमाका हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। आग में कई बाइकें जल गईं। फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। बिल्डिंग में रहने वाले करीब 50 परिवारों का रेस्क्यू किया जा रहा है। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें दिख रहा है कि दो इमारतों की छतों के बीच सीढ़ियां लगाई गई हैं। इन्हीं के सहारे लोग दूसरी बिल्डिंग में जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने बिल्डिंग मालिक को हिरासत में ले लिया है। आग सेक्टर-66 के ममूरा इलाके में लगी है। यह भीड़भाड़ वाला इलाका है। यहां नौकरी कर रहे लोग परिवार के साथ रहते हैं। आग की 3 तस्वीरें देखिए- आग से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *