![]()
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप (पुरुष और महिला) की मेजबानी करेगी। यह जिम्मेदारी एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU), नई दिल्ली की ओर से मिली है। यूनिवर्सिटी को यह बड़ा मौका उसकी बेहतरीन स्पोर्ट्स फैसिलिटी, एडमिनिस्ट्रेटिव एबिलिटी और खेलों को बढ़ावा देने की वजह से मिला है। इस नेशनल टूर्नामेंट में देशभर की यूनिवर्सिटीज से आए बेहतरीन मेल और फीमेल प्लेयर्स हिस्सा लेंगे। इससे खिलाड़ियों को अपना टैलेंट दिखाने और नया एक्सपीरियंस हासिल करने का मौका मिलेगा। यह जानकारी गुरुवार सुबह करीब 11 बजे यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से दी गई। हर जरुरी इंतजाम किए जाएंगे
इस कामयाबी पर खुशी जताते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि नेशनल लेवल के इतने बड़े इवेंट की मेजबानी मिलना यूनिवर्सिटी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि टूर्नामेंट को कामयाब बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे और बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं दी जाएंगी। गोरखपुर यूनिवर्सिटी पढ़ाई, रिसर्च और स्पोर्ट्स के क्षेत्र में लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। इस नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के आयोजन से यूनिवर्सिटी को देश भर के स्पोर्ट्स मैप पर एक नई पहचान मिलेगी और उसकी मैनेजमेंट एबिलिटी भी साबित होगी।
Source link