Sorting by

×




हरदोई में अटेवा पेंशन बचाओ मंच द्वारा पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण के विरोध और शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शुक्रवार शाम राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू होकर कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। यह तिरंगा यात्रा शाम के समय 4:45 बजे से 6:30 बजे तक निकाली गई। तिरंगा यात्रा की खास बात यह रही कि पुरुषों के साथ शिक्षक महिलाएं भी अटेवा मंच की टोपी लगाए कंधे से कंधा मिलाते नजर आईं। यात्रा के दौरान शिक्षकों ने अपनी एकता से संबंधित जमकर नारेबाजी की। अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई जिलाध्यक्ष डॉ. ज़ैनुल खान के नेतृत्व में निकली यह यात्रा राजकीय इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर नुमाइश चौराहा, बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहा और सोल्जर बोर्ड चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। यात्रा के दौरान “NPS/UPS निजीकरण भारत छोड़ो” जैसे नारे लगाए गए। इस यात्रा में महिलाओं की भी भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज की गई, जिन्होंने पुरुषों के साथ मिलकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. ज़ैनुल खान, प्रदेशीय सलाहकार ओमप्रकाश, जिला संयोजिका कुसुमलता और जिला कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र प्रजापति ने पुरानी पेंशन को कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार बताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं। ये लोग मौके पर रहे मौजूद इस अवसर पर जिला महामंत्री सायुज्य मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष विनीत मिश्रा, सत्येंद्र विक्रम दिवाकर, आशीष कुमार सिंह, मंत्री डिंपल वर्मा, जिला प्रवक्ता बेबी गौतम, जिला कैडर प्रभारी अनुज यादव, सहकैडर प्रभारी महेंद्र वर्मा, आईटी सेक प्रभारी रुद्र प्रकाश शुक्ला, टीएससीटी जिलाध्यक्ष शरीफुद्दीन, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आलोक मिश्रा, शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी गौरीशंकर, जिला संगठन मंत्री कीर्ति आनंद, प्रिंट मीडिया प्रभारी घनश्याम, टड़ियावां ब्लॉक अध्यक्ष अजय बशिष्ठ, बिलग्राम अध्यक्ष राहुल शाक्य और शाहाबाद अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *