![]()
मेरठ के महिला चिकित्सालय में इनर व्हील क्लब ऑफ मेरठ शान की ओर से ब्रेस्टफीडिंग अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को स्तनपान के महत्व और नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. मीनाक्षी सिंह ने महिलाओं को स्तनपान के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवजात शिशु के लिए मां का दूध बेहद उपयोगी होता है। वहीं डॉ. नेहा ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी देते हुए बचाव, शुरुआती लक्षण और समय पर जांच के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में अस्पताल में भर्ती महिलाओं को दलिया और बिस्किट वितरित किए गए। क्लब की ओर से अस्पताल को दो डॉप्लर सेट, हार्पिक, फिनाइल, हैंडवॉश, साबुन, डायपर, गर्म कपड़े समेत अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को स्तनपान, मातृ स्वास्थ्य और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। क्लब की प्रेसिडेंट सरोज मित्तल ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम में सेक्रेटरी नीति, रुचि, उमा, निगम और रंजना का विशेष सहयोग रहा। डॉ. योगिता, डॉ. प्रशांत, डॉ. गोपी, मैनेजर संगीता, आईसीएन स्वाति सहित अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे।
Source link