![]()
मऊ में बुधवार सुबह करीब 11 बजे तमसा नदी में नहाने के दौरान 27 साल के युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक अपने दो साथियों के साथ घाट पर पहुंचा था। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान घाट का है। पत्नी से रुपये लेकर घर से निकला था युवक मृतक की पहचान दीपक चौरसिया (27) पुत्र आशीष चौरसिया के रूप में हुई है। मृतक के पिता आशीष चौरसिया ने बताया कि दीपक बुधवार सुबह करीब 10 बजे अपनी पत्नी संध्या से 500 रुपये लेकर घर से निकला था। साथियों के साथ गया था हनुमान घाट परिजनों के अनुसार, करीब 11 बजे जानकारी मिली कि दीपक अपने साथी मानिकचंद राजभर और अमरेश राजभर के साथ हनुमान घाट पहुंचा था। वहां तीनों ने पहले एक शराब की दुकान पर शराब पी और इसके बाद हनुमान घाट पुल के पास तमसा नदी में स्नान करने उतर गए। गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्नान के दौरान दीपक अचानक गहरे पानी में चला गया। उसके साथियों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाद में युवक का शव बरामद कर जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक ने अपने साथियों के साथ शराब का सेवन किया था और इसके बाद नदी में नहाने गया था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link