![]()
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली से सीधे जोड़ने के लिए 50 किमी लंबा एलिवेटेड एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा। जिसका रूट डिजाइन फाइनल कर लिया गया है। इस डिजाइन को प्राधिकरण भेजा गया है। जिसमें सेक्टर-94 से यमुना की 120 मीटर चौड़ी सड़क पर जोड़ेंगे। इसमें नोएडा का करीब 27 किमी का हिस्सा है। इस ट्रैक को बनाने में नोएडा में 22 और ग्रेटरनोएडा 3 गांव की जमीन शामिल है। ये एक्सप्रेस वे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे से बनना शुरू होगा। नोएडा में सेक्टर-94, 150, मंझावली पुल को जोड़ते हुए यमुना के सेक्टर-21ए में 120 मीटर चौड़ी सड़क तक जाएगा। मंझावली पुल से जुड़ने से हरियाणा के फरीदाबाद से भी एयरपोर्ट की दूरी कम हो जाएगी और आराम से लोग जा सकेंगे। इसके निर्माण में करीब 4 हजार करोड़ खर्च होगा।
प्राधिकरण ने बताया कि सिचाईं विभाग की ओर से पुश्ता पर क्लीयरेंस नहीं मिलने के बाद एलिवेटेड के एलाइनमेंट में बदलावा करते हुए पुश्ता के 5 मीटर दूर नोएडा की ओर जमीन पर इसे फाइनल किया गया। ये पूरा एक्सप्रेस वे एलिवेटेड पर 6 लेन का होगा। जिससे नोएडा एक्सप्रेस वे पर लगने वाला जाम समाप्त हो जाएगा। दिल्ली और हरियाणा को फायदा
इस एलिवेटेड एक्सप्रेस वे के बनने से दिल्ली के नोएडा से जुड़े एरिया जिसमें मयूर विहार, अक्षरधाम, पड़पड़गंज, कालिंदी कुंज, सरिता विहार के लोग आसानी से एयरपोर्ट आ सकेंगे। इसके अलावा मंझावली पुल से सीधी कनेक्टिविटी मिलने से फरीदाबाद के लोग भी आ सकेंगे।
डीपीआर की जा रही तैयार
रूट फाइल होने के बाद अब इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। इसके बाद स्वाइल टेस्ट किया जाएगा। ताकि मिट़्टी की बियरिंग क्षमता को देखा जा सके। संभावित लागत करीब 4 हजार करोड़ के आसपास रहेगी। इसका निर्माण और मैनटेनेंस एनएचएआई ही करेगा।
Source link