Sorting by

×




यूपी के 48 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर के आस-पास भारी बरसात की संभावना है। वहीं वाराणसी-कानपुर समेत 16 जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। उधर, पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण गंगा, यमुना और शारदा समेत 10 नदियां उफान पर हैं। सहारनपुर में शाहपुर गाड़ा नदी पर बना पुल डूब गया। वाराणसी में घाटों की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। 100 से ज्यादा छोटे मंदिर डूब गए हैं। मणिकर्णिका घाट पर 50 फुट ऊंचा रत्नेश्वर महादेव मंदिर आधे से ज्यादा डूब चुका है। हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह स्थल डूब गया है। घाट की ऊपरी सीढ़ियों पर चिताएं जलाई जा रही हैं। उन्नाव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। कॉलोनियों में नदी का पानी घुसने से गलियों में नावें चल रही हैं। वहीं, फर्रुखाबाद में 49 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। तीन शरणालयों में 588 लोग रुके हुए हैं। स्टीमर से डीएम बाढ़ प्रभावित गांवों का दौराकर उन्हें राहत सामग्री दे रहे हैं। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मध्य प्रदेश के पास बने हवा के दबाव के कारण पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश हुई। जबकि, मानसूनी रेखा के दक्षिण की ओर खिसकने से पूर्वी और मध्य यूपी में बारिश कम रही। हालांकि, फिलहाल आसमान से मानसूनी बादल छट गए हैं। अगले 24 से 48 घंटे बाद मानसून के फिर से एक्टिव होने की उम्मीद है।
अगले 3 दिन मौसम कैसा रहेगा? 13 अगस्त: मानसून की वापसी के साथ पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मध्य यूपी में उमस के बीच हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होगी। 14 अगस्त: प्रदेश भर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। पूर्वी यूपी में भारी बारिश और बिजली गिर सकती है। मध्य यूपी में बादल छाए रहने के साथ अच्छी बारिश होगी, जबकि पश्चिमी यूपी में बारिश का सिलसिला फिर से रफ्तार पकड़ लेगा। 15 अगस्त: पूरे प्रदेश में मौसम सुहाना रहेगा। मध्य यूपी में दिनभर बादलों के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं, जबकि पूर्वी और पश्चिमी यूपी में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। ध्वजारोहण के समय सुबह हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। कल कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए
यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *