![]()
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की अटलपुरम टाउनशिप के 207 प्लॉटों का आवंटन सोमवार को लॉटरी के माध्यम से किया गया। इससे एडीए को 144 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है। एडीए इस टाउनशिप के फेस-1, 2 और 3 में प्लॉटों की बिक्री से 555 करोड़ रुपये कमा चुका है। इन तीनों फेस में 1429 प्लॉटों के सापेक्ष 1138 प्लॉटों का आवंटन हो चुका है। अटलपुरम टाउनिशप के फेस-1, 2 और 3 के अंतर्गत सेक्टर 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 और 8 के EWS के 19, LIG श्रेणी के 12, MIG-1 श्रेणी के 16, MIG-3 श्रेणी के 46, HIG श्रेणी के 198 व सुपर HIG श्रेणी के 171 भूखंडों के आवंटन के लिए ऑनलान पंजीकरण 14 मई 15 जून तक खोला गया था। इस समयावधि में उपलब्ध भूखंडों के सापेक्ष 410 आवेदन प्राप्त हुए थे।
प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण के बाद EWS श्रेणी के 13, LIG श्रेणी के 9, MIG-1 श्रेणी के 71, MIG-3 श्रेणी के 166, HIG श्रेणी के 108 व सुपर HIG श्रेणी के 24 पात्र आवेदक पाए गए। सोमवार को आवेदकों की लॉटरी जिला प्रशासन द्वारा नामित प्रतिनिधि एसडीएम संदीप यादव की उपस्थिति में निकाली गई। सूरसदन ऑडिटोरियम में EWS श्रेणी के 10, LIG श्रेणी के 9, MIG-1 श्रेणी के 16, MIG-3 श्रेणी के 46, HIG श्रेणी के 108 व सुपर HIG श्रेणी के 18 भूखंड आवंटित किए गए।
207 भूखंडों के आवंटन से एडीए को 144 करोड़ रुपये की आए।
इस चरण के आवंटन के साथ ही अटलपुरम टाउनशिप फेस-1, 2 और 3 में अब तक 1429 के सापेक्ष 1138 भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। इससे प्राधिकरण को 555 करोड़ का राजस्व मिला है।
Source link