Responsive Menu
Add more content here...

Sorting by

×




गोंडा में 2 जुलाई को ट्रक पलटने से तीन मजदूरों की मौत के मामले में सोमवार शाम कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह चांदपुर गांव पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हादसे के लिए जल जीवन मिशन विभाग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने सरकार से विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की। पूर्व सांसद ने कहा कि यह हादसा अपने आप नहीं हुआ। उनके अनुसार, जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे खोदे गए गड्ढों के कारण हरखापुर मार्ग पर सरिया लेकर जा रहा ट्रक धंस गया और पलट गया। इस दुर्घटना में तीन मजदूरों की जान चली गई। जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल बृजभूषण शरण सिंह ने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन विभाग प्रदेशभर में सड़कें खोदने के बाद उन्हें पहले जैसी स्थिति में बहाल नहीं करता। उन्होंने कहा कि इसी लापरवाही की वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। ‘अब तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा’ पूर्व सांसद ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मजदूर दलित समाज के पासवान समुदाय से थे, लेकिन अब तक कोई अधिकारी उनके परिजनों का हालचाल जानने नहीं पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि लेखपाल तक गांव नहीं आया और पीड़ित परिवारों को प्रशासन की ओर से कोई सहायता नहीं मिली। ‘भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों’ बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जब वह ऐसे मुद्दे उठाते हैं तो उन्हें सरकार विरोधी कहा जाता है, लेकिन उनका उद्देश्य केवल पीड़ितों को न्याय दिलाना और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकना है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी आवाज जिम्मेदार लोगों तक पहुंच रही है तो ऐसी व्यवस्था की जाए कि लापरवाही के कारण दोबारा किसी की जान न जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HIKMAT TIMES NEWS