![]()
आजमगढ़ जिले की साइबर सेल ने टेलीग्राम से ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले शातिर साइबर अपराधी को सोमवार को दोपहर 2 बजे गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी द्वारा मुरादाबाद में 49 लाख रुपए से अधिक की ठगी की घटना को अंजाम दिया था। मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह सहित साइबर की टीम लगी हुई थी। आरोपी की पहचान स्वप्निल के रूप में हुई है जो की आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इस मामले में एक आरोपी राज शिखर सिंह उर्फ राजा अभी फरार है जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। कई गेम वाले ग्रुप का एडमिन था आरोपी
ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी के मामले में जब साइबर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी तो आरोपी स्वप्निल के बारे में यह जानकारी आएगी आरोपी कई गेमिंग प्लेटफार्म का एडमिन है इसके साथ ही रेफरल कोड से खेलने पर अच्छा लाभ होने का झांसा दिया जाता था। आरोपी के झांसी में आकर पैसा जमा कर देने पर उसकी टेलीग्राम आईडी को ब्लॉक कर दिया जाता था। और पैसे को हड़प लिया जाता था आरोपी के विरुद्ध देश के कई राज्यों में मुकदमे दर्ज थे। और इस मामले में आरोपी की तलाश लंबे समय से की जा रही थी। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और 18 सो रुपए नगद भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के साथी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link