Sorting by

×




बाराबंकी के बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में दरियाबाद समांतर नहर से एक 22 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। नहर किनारे युवक की साइकिल और चप्पल मिलने के बाद उसके डूबने की आशंका जताई जा रही है। रविवार दोपहर से लापता रवि की तलाश में सोमवार को भी पुलिस और गोताखोरों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका। पिपरौली गांव निवासी रवि कुमार चौधरी (22) पुत्र उमेश कुमार रविवार दोपहर करीब 1 बजे घर से निकले थे। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों को दरियाबाद समांतर नहर के किनारे एक साइकिल और चप्पल दिखाई दी। सूचना मिलने पर बदोसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि साइकिल और चप्पल लापता रवि की ही हैं। इसके बाद पुलिस ने नहर में तलाश शुरू कराई। तेज बहाव के कारण तलाश में आ रही परेशानी सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस टीम दोबारा मौके पर पहुंची। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गोताखोरों ने नहर में युवक की तलाश शुरू की। पूरे दिन अभियान चलाया गया, लेकिन नहर के तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। डूबने समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस पुलिस का कहना है कि अभी युवक के लापता होने की वजह स्पष्ट नहीं है। यह पता लगाया जा रहा है कि रवि नहर में गिरा, उसने छलांग लगाई या फिर उसके लापता होने के पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस आसपास के गांवों में लोगों से पूछताछ कर रही है और अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। गोताखोरों की मदद से तलाश जारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश लगातार जारी है। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटाकर रवि के लापता होने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *