Responsive Menu
Add more content here...

Sorting by

×




चंबा जिला के भरमौर में चलती गाड़ी पर आज दोपहर दो बजे पत्थर गिरने से 14 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। मृतक दीक्षता धर्मशाला के नड्डी क्षेत्र की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कार में सवार पांच लोग भरमौर के मशहूर बन्नी माता मंदिर से लौट रहे थे। इस दौरान ढकोग–बन्नी सड़क पर यह हादसा हो गया। रविवार भी चंबा-भरमौर एनएच पर बस पर पत्थर गिरने से 22 वर्षीय साहिल की मौत हो गई थी। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। रामपुर के ब्रांदली में फ्लैश फ्लड वहीं शिमला जिला के रामपुर के नरेण में बीती रात भारी बारिश हुई। इसके बाद ब्रांदली खड्ड में अचानक फ्लैश फ्लड आ गया। इससे खेल मैदान व करशोली गांव के श्मशान घाट क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान मलबे में दो से तीन गाड़ियां भी दब गई। राहत की बात यह है कि कोई जनहानी नहीं हुई। स्थानीय लोग इसे बादल फटना बता रहे है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। बारिश के बाद पागल नाला में बाढ़ वहीं आज सुबह के वक्त तेज बारिश के बाद पागल नाला में बाढ़ आ गई। इससे सारा मलबा हाईवे पर आ गया। इसके बाद लारजी को सैंज से जोड़ने वाला हाईवे वाहनों के लिए बंद हो गया है। कांगड़ा में भी सुबह पांच बजे से निरंतर बारिश हो रही है। कांगड़ा में सुबह दो घंटे तक भारी बारिश हुई। अंग्रेजों के समय का बना डंगा ढहा वहीं शिमला के रिज पर क्राईस्ट चर्च के पास भी अंग्रेजों के समय का बना डंगा आज सुबह बारिश से ढह गया। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन जारी कर कांगड़ा, ऊना और सिरमौर जिला में कुछेक स्थानों पर आज बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। कुछेक क्षेत्रों में भी हल्की बारिश चंबा, मंडी और शिमला जिलों में भी आज कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। हमीरपुर, ऊना व सोलन के कुछेक क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हो रही है। वहीं शिमला में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। सवा 10 बजे कुछ देर को हल्की धूप भी खिली।
टूरिस्ट और लोकल को एडवाइजरी इस दौरान निचले इलाकों में जलभराव और धुंध के कारण कम विजिबिलिटी का भी अलर्ट जारी किया गया है। IMD टूरिस्ट समेत लोकल लोगों को नदी-नालों, लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों व अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में नहीं जाने तथा यातायात संबंधी एडवाइजरी का पालन करने को कहा है। कल (7 जुलाई को) कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में बारिश का दौर 11 जुलाई तक जारी रहेगा। सैंज नाले में छोड़ा पार्बती-III का पानी कुल्लू में तेज बारिश के बाद पार्बती-III पर बने पावर स्टेशन बांध का वाटर लेवल निरंतर बढ़ रहा है। इसे देखते हुए सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर 50 क्यूसेक पानी सैंज नदी में छोड़ा गया। इससे नदी का वाटर लेवल बढ़ इससे इससे सैंज नदी का जलस्तर बढ़ जाएगा। इसे देखते हुए लोगों को नदी-नालों के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है। मानसून में सामान्य से 63% ज्यादा बारिश हिमाचल में मानसून की एंट्री के बाद से अब तक सामान्य से 63 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। अगले छह दिन भी बारिश से राहत के आसार नहीं है। किन्नौर-लाहौल स्पीति में तूफान चलने का पूर्वानुमान IMD के मुताबिक-किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में छह से 10 जुलाई तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार तेज हवाएं चलने की संभावना है। अन्य भागों में बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती है।
हिमाचल के औसत तापमान में 3.5 डिग्री का उछाल मौसम विभाग के अनुसार- अगले चार दिनों के दौरान तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आएगी। हालांकि, बीते रविवार को ऊना को छोड़कर अन्य सभी शहरों के तापमान में भारी उछाल आया है। बीते 24 घंटे के दौरान सियोबाग का पारा 7.4 डिग्री बढ़ने के बाद 33.4 डिग्री सेल्सियस, भुंतर का पारा 6.2 डिग्री बढ़ने के बाद 35.2 डिग्री और शिमला का पारा 5.0 डिग्री के उछाल के बाद 27.5 डिग्री पहुंच गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HIKMAT TIMES NEWS