Sorting by

×




श्रेया मैं तुमसे प्यार करता हूं, अगर तुम मेरी नहीं हुई तो मैं किसी और की नहीं होने दूंगा। तुम उस सगाई और शादी से इनकार कर दो, घर पर बता दो तुम मुझसे शादी करोगी। हम दोनों एक दूसरे को प्यार करते हैं, हम साथ रहेंगे तो खुश रहेंगे। यह मैसेज एक सप्ताह पहले नियार डीह (चोलापुर) निवासी विवेक चौबे ने मृतका श्रेया उपाध्याय (22 वर्ष) को व्हाट्सएप पर लिखी थी। उसने उससे हर हाल में शादी करने का दावा किया था और इसके लिए घर से भाग चलने तक का दबाव बनाया। आरोपी ने कुछ दिन पहले व्हाट्सएप के स्टेटस पर भी रोमांटिक कोट लगाया था, इसे उसने 2017 में फेसबुक पर भी पोस्ट किया था। उसमें अंग्रेजी में लिखा था कि – एक ऐसी दूसरी दुनिया है, जहां हम साथ हैं, वहां गर्मी और बारिश का मौसम नहीं होता, प्यार ही एकमात्र मौसम है। वहां पानी की कमी है, बादलों से बारिश की जगह प्यार भरे चुंबन बरसते हैं, ज़मीन पर घास नहीं है, तुम्हारी गर्म गोद ही मेरी ज़मीन है। तुम्हारी आँखें मुझे मदहोश करने के लिए काफ़ी हैं, तुम्हारे बाल मुझे छाँव देने के लिए काफ़ी हैं, तुम्हारा प्यार मेरी दुनिया को भरने के लिए काफ़ी है, और उम्मीद है कि कोई इसे धुंधला नहीं करेगा। गुलाब मुझे तुम्हारे होंठों की याद दिलाते हैं, और तुम्हारे गाल सफ़ेद पंख जैसे हैं, एक ऐसी दूसरी दुनिया है, जहाँ हम साथ हैं। वाराणसी में घर से अपहरण कर श्रेया उपाध्याय (22 वर्ष) का अपहरण और हत्या करने वाला उसका रिश्तेदार ही है, जिसने रिश्तेदारी की आड़ में बहलाकर युवती का अपहरण किया और अपने कमरे पर ले जाकर निर्मम हत्या कर दी। युवती की सगाई और शादी से आक्रोशित हमलावर उस पर लगातार शादी से इनकार करने के लिए उकसाता रहता था। उसने कई बार मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं होने देने की धमकी भी दी थी, हालांकि युवती उसे रिश्तेदारी और बदनामी का हवाला देकर समझा देती थी। परिजनों की माने तो वारदात के दिन भी कुछ ऐसी ही आशंका है। दूर का रिश्तेदार होने के चलते विवेक चौबे ने कॉलेज जाने से पहले उसका अपहरण कर लिया और अपने किराए के कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। पुलिस मृतका श्रेया उपाध्याय की हत्या की वजह युवती की शादी दूसरी जगह तय होना मान रहे हैं। आरोपी ने प्रेम संबंधों की विफलता और उसकी बात नहीं मानने पर श्रेया की हत्या करके कमरे में ताला डालकर फरार हो गया। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… राजातालाब थाना क्षेत्र के मरुई निवासी सुनील उपाध्याय की चंदापुर (जक्खिनी) चौराहे पर कपड़े की दुकान है। उनकी इकलौती बेटी श्रेया उपाध्याय (22) जगतपुर पीजी कॉलेज में एमएससी कर रही थी। श्रेया की मां रीता उपाध्याय गृहणी थी और एकलौती बेटी की शादी की तैयारी में लगी थी। 1 महीने पहले अपनी बेटी की शादी पास के गांव गोतवा निवासी युवक से तय कर दी थी। कुछ दिन पहले ही उसकी बेटी की रिंग सेरेमनी हुई थी। इसके बाद पुरोहित ने तिलक के लिए 26 नवंबर और शादी के लिए 20 फरवरी 2027 की तारीख तय की थी। शादी तय होने के बाद पूरा परिवार उसकी तैयारियों में जुटा था। श्रेया की पढ़ाई जल्द पूरी होने तक शादी होने से सभी खुश थे लेकिन एक रिश्तेदार विवेक चौबे लगातार उसकी शादी को लेकर खामियां गिनाता था, कभी जल्द शादी करने पर रोकने की बात भी करता था। कोरोना काल में आया श्रेया के करीब नियार डीह (चोलापुर) निवासी विवेक चौबे कोरोना काल के दौरान उनके घर आया और कई दिन रहकर परिवार के साथ घुल गया। वह श्रेया उपाध्याय को पढ़ाई में मदद करने लगा और कॉलेज भी ले जाने लगा। इसी दौरान वह श्रेया के करीब आ गया। श्रेया से प्रेम करने लगा और इसका पता परिजनों को भी चल गया। हालांकि उसने रोहनिया में एक कमरा किराये पर लिया था। वह एक ग्रामीण बैंक में काम करता है और फील्ड विजिट के दौरान इसी कमरे में रहता था। वह कामकाज के बीच कॉलेज पहुंचकर श्रेया से मिलता और मौका मिलने पर श्रेया को कई बार अपने कमरे पर ले गया। श्रेया की शादी तय होने के बाद विवेक उस पर सगाई से इनकार का दबाव बना रहा था। इसको लेकर श्रेया उसे इग्नोर कर रही थी। 17-18 अगस्त को भी विवेक ने श्रेया को मैसेज और फोन किया। उसने व्हाट्सएप मैसेज में भी किया जिसके बाद मिलने के लिए बुलाया। कॉलेज के लिए निकली श्रेया को रास्ते में मिला और बहलाकर उसे अपने कमरे पर ले गया। 18 को लापता 20 को लहूलुहान मिला शव 18 अगस्त को सुबह करीब पौने नौ बजे कालेज गई। रोज वह दोपहर 12 से 1 बजे के बीच लौट आती थी लेकिन 18 तारीख को दोपहर 2 बजे तक नहीं लौटी। उसका मोबाइल फोन भी रिसीव नहीं हुआ तो कॉलेज जाकर पता किया तो शिक्षिका ने बताया कि श्रेया कॉलेज नहीं आई थी। तब राजातालाब थाने में बेटी की तलाश की गुहार लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की लेकिन लापरवाही बरती गई। श्रेया का मोबाइल नंबर चालू था, इसके बावजूद पुलिस दो बार घटनास्थल तक गई लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खोला। परिजन गुरुवार सुबह मिर्जापुर के भुआलपुर सीखड़ (चुनार) में विवेक के ननिहाल पहुंचे। वहां उसकी बाइक, हेलमेट और बैग मिला। बैग से कमरे की चाभी मिली। श्रेया के परिजन चाभी लेकर बच्छांव पश्चिमपुरा पहुंचे। यहां खुद कमरा खोला तो बाथरूम में श्रेया का लहुलूहान शव मिला। इसके बाद 112 पर सूचना देकर बच्छांव पश्चिमपुरा बुलाया। डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान ने बताया कि फोरेंसिक टीम के साथ मौके का मुआयना किया गया है। युवती की गुमशुदगी को हत्या के केस में बदला गया है। आरोपी युवक की तलाश और खुलासे के लिए एसओजी समेत चार टीमें लगी हैं। पुलिस ने युवती की गुमशुदगी को हत्या के केस में बदला है। आरोपी प्रेमी युवती के परिवार का दूर का रिश्तेदार है। हत्यारे की तलाश में रातभर पुलिस ने छापेमारी की। आरोपी ने युवती की हत्या प्रेम संबंधों की विफलता और उसकी शादी दूसरी जगह तय होने पर की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *