Sorting by

×




हरदोई में आबकारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और सदर विधायक नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन रविवार 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर उन्होंने हरदोई नगर को 35 करोड़ 55 लाख 91 हजार रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। सड़क, जल निकासी और पेयजल से जुड़ी इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। वहीं, समर्थकों ने शहर के प्रमुख चौराहों और चुंगी क्षेत्रों में भंडारे आयोजित कर लोगों को प्रसाद और भोजन वितरित किया। 35.55 करोड़ से होंगे विकास कार्य शहर में विकास कार्यों के लिए 15वें वित्त आयोग से 3.67 करोड़ रुपए, नगर पालिका की विभिन्न योजनाओं से 6.44 करोड़ रुपए, विधायक निधि से 2.37 करोड़ रुपए और कृषि विभाग से 1.21 करोड़ रुपए के कार्य शामिल हैं। इसके अलावा सीएनडीएस जल निगम नगरीय के माध्यम से 21.85 करोड़ रुपए की परियोजनाएं कराई जाएंगी। इन कार्यों से शहर में सड़क, जल निकासी और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने का दावा किया गया है। शहर में जगह-जगह लगे भंडारे जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों की ओर से शहर के अलग-अलग हिस्सों में दर्जनों भंडारे लगाए गए। इनमें हजारों लोगों ने प्रसाद और भोजन ग्रहण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने अपने आवास के सामने विशाल भंडारे का आयोजन किया। नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा मधुर ने नुमाइश चौराहे पर भंडारा कराया। इसके अलावा दीनदयाल वर्मा ‘लल्लू दादा’ ने अतुल ज्वेलर्स के सामने और हरियावां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक सिंह उर्फ शुभम सिंह ने गांधी भवन के पास स्टेट बैंक के निकट भंडारा कराया। रेलवेगंज में प्रकाश गुप्ता ‘पेप्सी वाले’ ने आयुर्वेदिक भंडारा आयोजित किया। रामदत्त चौराहा, बावन चुंगी, सिनेमा चौराहा, बिलग्राम चुंगी, पिहानी चुंगी और गल्ला मंडी क्षेत्र में भी आयोजन हुए। जेके रिजॉर्ट्स में मुख्य समारोह पिहानी रोड स्थित जेके रिजॉर्ट्स में जन्मदिन का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां समर्थकों ने नितिन अग्रवाल को पुष्पगुच्छ, चांदी का मुकुट, तलवार, गदा और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में संगीत और नारेबाजी के बीच समर्थकों ने उत्साह जताया। समारोह का संचालन नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष पंडित राम प्रकाश शुक्ला एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में प्रदीप वर्मा, दिलीप वर्मा, राजीव वर्मा, इंजीनियर धीरज वर्मा, डॉ. नीरज वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह, राजकीय ठेकेदार सत्यम सिंह और भाजपा नेता विपिन सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *