Sorting by

×




बुलंदशहर के युवा एथलीट विपुल का चयन ‘पीडीए शिखर अभियान-2026’ के संयुक्त पर्वतारोहण दल में हुआ है। वह स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल प्रदेश की 6,111 मीटर ऊंची माउंट यूनाम की चोटी पर तिरंगा फहराएंगे। एवरेस्ट विजेता सागर कसाना इस दल का नेतृत्व करेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 7 अगस्त को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय से ‘पीडीए शिखर अभियान-2026’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने अभियान दल को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। खेल प्रेमियों और युवाओं में उत्साह इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति का संदेश देना और युवाओं को खेल, साहस तथा उपलब्धियों के लिए प्रेरित करना है। संयुक्त पर्वतारोहण दल में बुलंदशहर के विपुल के साथ गाजियाबाद के हर्ष यादव और सहारनपुर के साहिल भी शामिल हैं। विपुल के चयन से जिले के खेल प्रेमियों और युवाओं में उत्साह है। अभियान की तैयारियों में मास्टर धर्मेंद्र (मुल्लानी) का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। उन्होंने दल की सफलता की कामना करते हुए युवाओं का उत्साहवर्धन किया। पीडीए का लक्ष्य खेल और खिलाड़ियों को सम्मान, बेहतर अवसर तथा युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। आयोजकों के अनुसार, दल माउंट यूनाम के शिखर पर तिरंगा और पीडीए का परचम फहराकर स्वतंत्रता दिवस को साहस, खेल और राष्ट्रप्रेम के अनूठे संदेश के साथ मनाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *