Sorting by

×




देश भर में बढ़ रहे साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से तैयार की गई 40 मिनट का शार्ट फिल्म ‘साइलेंट क्राइम्स नॉट जस्ट ए फिल्म ए वेकअप कॉल’ शनिवार को रेवथ्री में प्रीमियर लांच किया गया। फिल्म के डॉयलाग- अब डकैत घोड़े पर नहीं, मोबाइल के पीछे से आते हैं… स्क्रीन पर आते ही सिनेमा हाल तालियों से गूंज उठा। प्रीमियम के मौके पर फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर, डॉयरेक्टर धीरज कुमार, राइटर आशीष द्विवेदी समेत पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह समेत कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। ACP कर्नलगंज बने फिल्म के पोस्टर बॉय साइबर फ्रॉड के प्रति जागरुक करने के लिए बनी फिल्म ‘साइलेंट क्राइम्स नॉट जस्ट ए फिल्म ए वेकअप कॉल’ में हिंदी सिनेमा को 44 साल देने वाले फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर साइबर क्राइम दरोगा करतार सिंह का किरदार निभाया है। फिल्म में अभिनेता मुश्ताक खान इंपेक्टर बाबूलाल दुबे का किरदार निभाया है। वहीं एसीपी कर्नलगंज आनंद ओझा ने फिल्म में एसीपी अंगद सिंह का किरदार निभाया है, वह फिल्म के पोस्टर बॉय भी हैं। अन्नू कपूर ने कविता सुनाकर प्रीमियम की शुरूआत की स्क्रीनिंग के दौरान अन्नू कपूर ने कहा कि आज की दोपहर जहां आप कानपुर कमिश्नरेट के अंतर्गत बनी फिल्म का प्रीमियर शुरू होने जा रहा है, सच कहूं तो मुंबई की बड़ी–बड़ी कमिर्शियल फिल्म को इस तरह का प्रीमियर नसीब नहीं होता। यह फिल्म नहीं एक संकल्प है, अभियान, इरादा है। कमिश्नर रघुबीर लाल से वर्षों पहले साइबर अपराध पर फिल्म बनाने के लिए फोन पर बात हुई थी, जो आज सफल होता दिख रहा है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल व एसीपी आनंद ओझा और हम सबके मिले जुले प्रयासों से ये मुहिम पूरी हो रही है। हम सबके ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, अपने परिवार, समाज, देश को संभालने की। तू जिंदा है तो, जिंदगी की जीत में यकीन कर, अगर कही है स्वर्ग तो उतार ला जमीन पर… सुबह और शाम के खिले हुए गगन को चूम कर, तू सुन जमीन गा रही है झूमकर….कविताओं की इन चार पंक्तियों के बाद फिल्म का 40 मिनट का प्रीमियर शुरू हुआ। फरवरी 2026 में कानपुर में हुई थी शूटिंग इस फिल्म की शूटिंग पुलिस लाइन, पुलिस ऑफिस और कोतवाली थाने में फरवरी 2026 में पूरी की गई थी। शार्ट फिल्म की शुरूआत से पहले कानपुरवासियों ने अपने साथ हुई साइबर ठगी की घटनाओं को साझा किया। इस मौके पर एमएलसी अरुण पाठक, विधायक अमिताभ बाजपेई, महेश त्रिवेदी, पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल, डीसीपी एसएम कासिम आबिदी, एडीसीपी एलआईयू महेश कुमार, सुमित सुधाकर रामटेके, अंजलि विश्वकर्मा, नजम हमराज, संजय कपूर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *