Sorting by

×




श्रावस्ती प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। 27 से 29 अगस्त तक रोडवेज बसों में महिलाओं और उनके एक सहयात्री को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। बुधवार को प्रशासन ने 2:00 बजे के बाद जानकारी दी की इसके अलावा, 60 साल से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा का लाभ देने की घोषणा की गई है। यह घोषणा बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित ‘मातृशक्ति को सम्मान’ कार्यक्रम के दौरान की गई। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण श्रावस्ती के कलेक्ट्रेट सभागार, तहसील इकौना और जमुनहा में भी किया गया। श्रावस्ती कलेक्ट्रेट में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य घनश्याम चौहान और जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिलाओं को त्योहार के उपलक्ष्य में उपहार भी वितरित किए गए। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि विशेष निःशुल्क बस सेवा 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त मध्यरात्रि 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में महिला यात्रियों को शून्य किराये का टिकट जारी किया जाएगा और उनके साथ एक सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य घनश्याम चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों को सुरक्षित, सुगम और सम्मानजनक यात्रा का उपहार दिया है। त्योहार के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों और विशेष फेरों की व्यवस्था की है। भीड़ वाले मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। साथ ही, बस अड्डों और यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed