Sorting by

×




बिजनौर थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालत में घायल हुए पिकअप चालक सुमित कुमार (30) की लोकबंधु अस्पताल में बुधवार रात 12 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता ने कहा है कि बहू ने मायकेवालों के साथ मिलकर उसे पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि, पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच में जुट गई है। रायबरेली जिले के लालगंज स्थित राजपत नगर निवासी सुभाष चंद्र के अनुसार, उनके बेटे सुमित कुमार ने लगभग 11 साल पहले पास के गांव की पूजा से प्रेम-विवाह किया था। इसके बाद वह लखनऊ के बिजनौर थाना अंतर्गत घसियारी मोहल्ले में मकान बनाकर पत्नी पूजा, 10 साल बेटी नैंसी और 7 साल बेटे अंश के साथ रहता था। सुमित पिकअप चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बहू ने रिश्तेदारों को बुलाकर मारा-पीटा सुभाष चंद्र ने बताया कि 6 जुलाई को उनकी विवाहित बेटी नेहा को पूजा ने सुमित के लोकबंधु अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। नेहा ने तुरंत सुभाष को बताया कि सुमित गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिलने पर सुभाष लोकबंधु अस्पताल पहुंचे, जहां सुमित के शरीर पर कई जगह चोटें थीं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। सुमित लगातार बेहोशी की हालत में रहा और बुधवार रात करीब 12 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुभाष का आरोप है कि पूजा ने अपने भाई आकाश, सूरज, पूजा के बहनोई और अन्य रिश्तेदार महिलाओं को बुलाया था। उन्होंने मिलकर सुमित को जान से मारने की नीयत से मारा-पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे बेटे को भी मारने की धमकी दे चुकी सुभाष का दावा है कि इन्हीं लोगों की मारपीट से सुमित की मौत हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूजा पहले भी कई बार सुमित को जान से मरवाने की धमकी दे चुकी थी। सुभाष ने बताया कि उनका दूसरा बेटा सौरभ बंथरा के कुरोनी में काम करता है और पूजा उसे भी इस मामले में पड़ने पर जान से मारने की धमकी दे चुकी है। सुभाष का कहना है कि सुमित ने अपने नाम से कुछ जमीन खरीदी थी। उसी को लेकर पूजा आए दिन उससे मारपीट और झगड़ा करती रहती थी। संदेह है कि इसी विवाद को लेकर सुमित के साथ यह घटना की गई है। पुलिस बोली- पत्नी ने आत्महत्या की कोशिश करते पकड़ा बिजनौर प्रभारी निरीक्षक कपिल गौतम का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सुमित किसी बात को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था। तभी जानकारी होते ही उसकी पत्नी ने उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *