Sorting by

×



लखनऊ में बुधवार को कांग्रेस का सीएम आवास घेराव का आवाहन। भाजपा के द्वारा कांग्रेस मुख्यालय के घेराव के आवाहन के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। बैठक के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता सीएम आवास घेराव करने निकलेंगे। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए कांग्रेस मुख्यालय के तीनों रास्तों पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। 4 लेयर बैरिकेडिंग की गई VVIP गेस्ट हाउस की तरफ से आने वाले रास्ते में वक्फ बोर्ड के पास 4 लेयर बैरिकेडिंग लगाई गई। इसके अलावा लाल बत्ती चौराहे से सीएम आवास की तरफ जाने वाले रास्ते और उदयगंज वाले रास्ते पर भी बैरीगेटिंग की गई । मंगलवार को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली में पीएम मोदी के आवास का घेराव किया था। जिसके जवाब में आज भाजपा की तरफ से कांग्रेस मुख्यालय घेरने का आवाहन किया गया था। ‘छात्रों के अधिकारों पर बात करें ’ कांग्रेस नेता अहमद रजा स्वागत पोस्टर लेकर पहुंचे। पोस्ट पर लिखा था ‘आओ स्वागत है छात्रों के अधिकारों पर बात करेंगे’। अहमद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगर हमारे मुख्यालय पर आती है तो हम लोग छात्रों के अधिकारों पर और संविधान पर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सरकार संवाद नहीं करना चाहती। दिल्ली में हमारे नेता राहुल गांधी भी पीएम मोदी के आवास इसलिए गए थे ताकि छात्रों के अधिकारों पर बात करें लखनऊ में हम करना चाहते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *