Sorting by

×




पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। प्रभारी सचिन पायलट की रिपोर्ट के बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस्तीफा दे दिया है। उसके बाद संगरूर से पूर्व सांसद विजयइंदर सिंगला का नाम प्रधान पद की दौड़ में सबसे आगे है। हालांकि सिंगला को लेकर पार्टी में अभी से घमासान मचता दिख रहा है। पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा दिल्ली पहुंच गए हैं। वह दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे। चरणजीत सिंह चन्नी गुट राजा वड़िंग को प्रधान पद से हटाने की मांग पर अड़ा हुआ। हालांकि चन्नी ने कहा कि अब नाराजगी दूर हो चुकी है, सब मिलकर काम करेंगे। किसे कब, कहां पर नियुक्त करना है, हाईकमान तय करेगा। वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मौसम और प्रधान कभी भी बदल सकता है। राजा वड़िंग के इस्तीफे से जुड़ी 2 अहम बातें सिंगला के नए अध्यक्ष बनने से जुड़ी 3 अहम बातें क्या सिंगला के नाम पर पेंच फंस सकता है
ऐसा संभव है क्योंकि जब सितंबर 2021 में कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम कुर्सी से हटाया गया तो कांग्रेस हाईकमान तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को सीएम बनाना चाहता था। मगर, इसका कुछ नेताओं ने विरोध किया कि सिख स्टेट में हिंदू सीएम नहीं होना चाहिए। किसी सिख को ही सीएम बनाया जाना चाहिए। ये आरोप सुनील जाखड़ भी लगाते रहे हैं। इसी वजह से बाद में चरणजीत चन्नी को सीएम कुर्सी दे दी गई। ऐसे में अब सिंगला को प्रधान बनाने का भी विरोध हो सकता है। इस मामले के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग देखें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *