Sorting by

×




रायबरेली जिले में मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के ओई गांव में भारी बारिश के चलते एक ग्रामीण का कच्चा मकान ढह गया। इस हादसे में मलबे में दबकर पांच बकरियों की मौत हो गई, जबकि घर का सारा गृहस्थी का सामान और राशन नष्ट हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, ओई गांव निवासी रामसनेही पुत्र रामभरोसे का कच्चा मकान लगातार बारिश से कमजोर हो गया था। पानी के रिसाव और सीलन के कारण दीवारें और छत अचानक गिर गईं। हादसे के समय घर में बंधी बकरियां और अन्य सामान मलबे की चपेट में आ गए। इस घटना में पांच बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घर में रखा खाने-पीने का राशन और गेहूं भी पूरी तरह बर्बाद हो गया। पीड़ित परिवार ने तुरंत 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। दुर्घटना की खबर मिलते ही ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र मौर्य मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र मौर्य ने तत्काल हल्का लेखपाल को मामले से अवगत कराया। उन्होंने पीड़ित परिवार को शासन-प्रशासन से हरसंभव मुआवजा और सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। पीड़ित रामसनेही ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे मकान गिरा, जिसमें उनकी पांच बकरियां मर गईं और सारा सामान नष्ट हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *