![]()
बस्ती में युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने कार्रवाई की है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने थप्पड़ मारने वाले हेड कांस्टेबल चंद्रभूषण यादव को निलंबित कर दिया। शनिवार शाम करीब 4 बजे रुधौली थानाध्यक्ष संजय कुमार दुबे ने निलंबन की पुष्टि की है। मंदिर में गंदगी करने की शिकायत पर पहुंची थी पुलिस हनुमानगंज चौकी क्षेत्र स्थित शिव मंदिर प्रबंधन की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ लोग मंदिर परिसर में पान-गुटखा खाकर गंदगी करते हैं। मना करने पर विवाद करने की भी शिकायत की गई थी। इसी शिकायत की जांच के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पूछताछ के दौरान युवक को मारा थप्पड़ पुलिस जांच के दौरान हेड कांस्टेबल चंद्रभूषण यादव एक युवक से पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने युवक को थप्पड़ मार दिया। मौके पर मौजूद एक अन्य युवक ने पूरी घटना को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में युवक ने जताई नाराजगी वीडियो में युवक हेड कांस्टेबल से यह पूछता नजर आ रहा है कि उसे क्यों मारा जा रहा है। युवक यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि यदि उसे थाने ले जाना है तो वह चलने के लिए तैयार है। थप्पड़ मारे जाने से नाराज युवक ने वीडियो में आत्महत्या करने की बात कहते हुए इसके लिए हेड कांस्टेबल को जिम्मेदार ठहराने की बात भी कही। एसपी ने तत्काल किया निलंबित वीडियो सामने आने के बाद एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया। शनिवार शाम हेड कांस्टेबल चंद्रभूषण यादव को निलंबित कर दिया गया। मामले में विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है।
Source link