Sorting by

×




मेरठ में पल्लवपुरम पुलिस और स्वाट टीम ने बुधवार देर रात मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश तरुण ठाकुर उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया। दुल्हेड़ा-खनोदा मार्ग पर हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, तरुण नौचंदी थाना क्षेत्र का रहने वाला है और उसके खिलाफ हत्या, लूट और चोरी समेत कई गंभीर मामलों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने रुकने को कहा तो झोंक दिया फायर पुलिस के अनुसार, पल्लवपुरम पुलिस और स्वाट टीम दुल्हेड़ा-खनोदा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया। पल्लवपुरम में लूट व बाइक चोरी की घटना में आया था नाम पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, 40 हजार रुपये नकद और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि तरुण लगातार लूट और वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। कुछ दिन पहले पल्लवपुरम क्षेत्र में हुई लूट और बाइक चोरी की घटना में भी उसका नाम सामने आया था। पुलिस अब घायल आरोपी से पूछताछ कर रही है। उससे हाल में हुई वारदातों और उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट और चोरी समेत कई गंभीर मामलों के मुकदमे दर्ज हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *