Sorting by

×




मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) अंडरपास के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया। अंडरपास पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए न केवल तेंदुए को भगाया, बल्कि उसका वीडियो भी बनाया और तस्वीरें क्लिक कीं। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा बनाए गए वीडियो और तस्वीरों के सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना जिला प्रशासन और वन विभाग को दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी (DM) ने डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने तुरंत संज्ञान लिया और वन विभाग की टीम को मौके पर पहुंचकर तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए पिंजरा लगाने के सख्त निर्देश दिए। गन्ने के खेत में लगाया गया पिंजरा, कुत्ते को बनाया चारा डीएम के आदेश के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत हरकत में आई। तेंदुए की तलाश में जुटी टीम ने अंडरपास के पास स्थित एक गन्ने के खेत (ईख) को चिन्हित किया, जहां तेंदुए के छिपने की प्रबल आशंका है। वन विभाग ने इस खेत में एक मजबूत पिंजरा स्थापित किया है। तेंदुए को आकर्षित करने के लिए पिंजरे के भीतर एक कुत्ते को बांधा गया है, ताकि उसकी आवाज या गंध पाकर तेंदुआ पिंजरे की तरफ आए और उसे सुरक्षित कैद किया जा सके। इलाके में अलर्ट जारी, लोगों से सावधानी बरतने की अपील TMU अंडरपास और आसपास के ग्रामीण व रिहायशी इलाकों में तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग और स्थानीय पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। वन विभाग ने स्थानीय लोगों और विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है अकेले बाहर न निकलें: रात के समय या सुबह तड़के अकेले सुनसान रास्तों पर जाने से बचें। खेतों की तरफ जाने से परहेज करें: जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता, तब तक गन्ने के खेतों की तरफ न जाएं। बच्चों की सुरक्षा: बच्चों को घरों के अंदर रखें और उन्हें अकेले बाहर न खेलने दें। रोशनी और शोर का इस्तेमाल: रात में बाहर निकलते समय हाथ में टॉर्च रखें और समूह में चलते हुए शोर मचाएं। वन विभाग की टीम लगातार इलाके में गश्त कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही तेंदुआ पिंजरे में आ जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed