![]()
सपा के कद्दावर नेता आजम खान का किला ढहाने वाले IAS आन्जनेय कुमार सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। उनकी यूपी में सेवा विस्तार की अवधि आज, शुक्रवार को समाप्त हो गई। IAS आन्जनेय सिंह मुरादाबाद कमिश्नर हैं। वे गुरुवार को अवकाश पर चले गए। यूपी सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को नहीं भेजा था। सरकार ने उन्हें कार्यमुक्त करने की मंजूरी दे दी है। आन्जनेय सिंह सिक्किम कैडर के IAS हैं। साल 2015 में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के अनुरोध पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव उन्हें यूपी लाए थे। तब से लगातार 7 बार उन्हें सेवा विस्तार दिया गया। खबर अपडेट हो रही है…
Source link