Responsive Menu
Add more content here...

Sorting by

×




प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन बुक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 940.77 करोड़ रुपए की संपत्तियों की अस्थायी कुर्की (प्रोविजनल अटैचमेंट) को बरकरार रखने के लिए प्राधिकरण से शिकायत दाखिल की है। एजेंसी ने दिल्ली के कारोबारी विकास गर्ग, उनके परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़ी कंपनियों को इस मामले में प्रतिवादी बनाया है। ED का दावा है कि ये संपत्तियां अपराध से अर्जित धन (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) से खरीदी गई हैं या उससे जुड़ी हैं। एजेंसी के अनुसार, कुर्क की गई कुल संपत्तियों में 893.03 करोड़ रुपए की चल संपत्तियां और 47.73 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियां शामिल हैं। आज की बाकी बड़ी खबरें… दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस में NIA ने मृतकों के अवशेषों की रिपोर्ट सौंपी दिल्ली के लाल किलाब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मृतकों के शरीर के अवशेषों से जुड़ी फोरेंसिक रिपोर्ट अदालत में दाखिल कर दी है। विशेष NIA अदालत ने रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लेते हुए उसकी जांच के लिए मामला सूचीबद्ध किया है। साथ ही पेश किए गए नौ आरोपियों की न्यायिक हिरासत अगली सुनवाई तक बढ़ा दी है। मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी। NIA के अनुसार, नवंबर 2025 में हुए इस हाई-इंटेंसिटी विस्फोट में 11 लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे। धमाके में आसपास की संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा था। एजेंसी इस मामले में पहले ही 10 आरोपियों के खिलाफ मुख्य चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, जिसमें शाहीन सईद समेत अन्य आरोपी शामिल हैं। इसके अलावा जमीर अहमद अहंगर, तुफैल अहमद भट और एक फरार आरोपी के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल की गई है, जिस पर पटियाला हाउस स्थित NIA अदालत में सुनवाई लंबित है। पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव; 24 जुलाई को वोटिंग और रिजल्ट चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर 24 जुलाई को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी की जाएगी। आयोग के मुताबिक, नामांकन, जांच और नाम वापस लेने की प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी होगी। इसके बाद 24 जुलाई को मतदान और मतगणना कराकर नतीजे घोषित किए जाएंगे। मणिपुर के कांगपोकपी में गोलीबारी, 8 साल की बच्ची समेत 2 घायल मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हथियारबंद लोगों की फायरिंग में 8 साल की एक बच्ची और 56 साल की महिला घायल हो गईं। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार शाम थिंगखोंगजांग गांव में हुई। दोनों घायलों को पहले असम राइफल्स के कैंप में प्राथमिक इलाज दिया गया, फिर देर रात इंफाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) अस्पताल रेफर किया गया। RIMS अस्पताल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जून में भी कांगपोकपी में गोलीबारी में घायल तीन कुकी युवकों को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उन्हें हथियारबंद बताकर अस्पताल में घुसने की कोशिश की थी। कुकी समुदाय के शीर्ष संगठन कुकी इनपी मणिपुर (KIM) ने घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि फायरिंग के पीछे NSCN (IM) और ZUF (Kamson) का हाथ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। देशभर में 58 इंजीनियरिंग-टेक्निकल कॉलेज बंद हुए, सबसे ज्यादा यूपी-महाराष्ट्र के; नए एडमिशन नहीं होंगे, मौजूदा छात्र डिग्री पूरी कर सकेंगे 2025-26 में देशभर के 58 इंजीनियरिंग और टेक्निकल कॉलेज फेज वाइज बंद कर दिए गए। इनमें मौजूदा छात्रों को डिग्री पूरी करने दी जाएगी। लेकिन अब फर्स्ट ईयर में नए एडमिशन नहीं होंगे। यूपी और महाराष्ट्र में 12-12, मप्र में 8 कॉलेज बंद हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट में याचिका- निजी कोचिंग सिस्टम खत्म हो निजी कोचिंग संस्थानों को कानूनी दायरे में लाने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को स्कूल शिक्षा से जोड़ने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हुई है। याचिका में कहा गया है कि देश में कोचिंग संस्थानों व डमी स्कूल मॉडल ने समानांतर शिक्षा व्यवस्था खड़ी कर दी है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ और सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में सफलता अब निजी कोचिंग पर निर्भर हो गई है। इससे स्कूल शिक्षा पर निर्भर छात्र पीछे रह जाते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HIKMAT TIMES NEWS