![]()
पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय छात्र का शव हाईवे किनारे मिला है। सोमवार सुबह सड़ा चौकी के पास मिले शव की शिनाख्त जहानाबाद थाना क्षेत्र के शाही गांव निवासी अभिषेक के रूप में हुई। मृतक की जेब से चूहे मार दवा का पैकेट और एक रेलवे टिकट बरामद हुआ है, जिससे प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। अभिषेक इंटरमीडिएट का छात्र था और आगामी 22 जुलाई को उसका जन्मदिन था। परिजनों के अनुसार, वह बीती 3 जुलाई को सुबह करीब 9:30 बजे घर से निकला था। जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था।सोमवार सुबह लगभग 8 बजे सुनगढ़ी पुलिस को पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे किनारे एक शव पड़े होने की सूचना मिली। शुरुआती जांच में पुलिस शव की पहचान नहीं कर सकी। जहरीला पदार्थ खाकर दी जान तलाशी के दौरान अभिषेक की जेब से पूरनपुर से बरेली जाने का एक रेलवे टिकट और चूहे मार दवाई का पैकेट मिला। इसके बाद सोशल मीडिया और स्थानीय संपर्कों के माध्यम से मृतक की शिनाख्त जहानाबाद के अभिषेक के रूप में की गई। पारिवारिक जानकारी के अनुसार, अभिषेक के पिता शिवम भारती और मां का पहले ही निधन हो चुका था। माता-पिता के बिना रह रहे इस युवा छात्र की मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। आशंका है कि मानसिक तनाव या किसी अज्ञात कारण से उसने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। सुनगढ़ी थाना अध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की जेब से विषाक्त पदार्थ का पैकेट मिला है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Source link