Sorting by

×




सेक्टर-94 से 135 तक 11.20 किमी के यमुना पुश्ता रोड की रिसर्फेसिंग व साफ-सफाई की जानी है। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने करीब 34.18 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इसमें 11 करोड़ रुपए सिंचाई विभाग को दिए गए है। ये रोड यमुना बंधा है। इसकी हालत इस समय काफी खस्ता है। सड़क पर गहरे गढ्‌ढे है साथ ही कई स्थानों पर ये दरक भी गई है।
दो बार बाढ़ का पानी टकराया पुश्ता रोड नोएडा के कई सेक्टर को जोड़ती है। ऐसे में यहां ट्रैफिक रहता है। विगत साल और 2023 में आई बाढ़ का पानी भी बंधा से टकराया था। ऐसे में इसकी रिसर्फेसिंग होना जरूरी है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया अगले 14 दिन में टेंडर की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।
अगस्त में शुरू होगा काम संभवता अगस्त में इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। तीन महीने में पूरा होगा। प्राधिकरण ने बताया कि सर्फेसिंग के लिए 11 करोड़ रुपए दिए गए है। डिमांड के साथ और पैसा रिलीज किया जाएगा। पैसा सही तरीके से यूज किया जा रहा है इसको भी देखा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *